मई,5,2024
spot_img

Nawada: फगुनी अभ्रक खदान में अवैध उत्खनन के दौरान एक्सप्लोसिव विस्फोट से एक मजदूर की मौत, दो गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। जिले के रजौली प्रखंड के जंगली क्षेत्र सवैयाटांड़ में स्थित फगुनी अभ्रक खदान में अवैध उत्खनन के दौरान किए गए एक्सप्लोसिव विस्फोट से वहां काम करने वाले एक मजदूर मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विस्फोट से वहां खड़ी बाइक जल गई। पुलिस ने शनिवार की दोपहर मृतक की लाश खदान से बरामद की। शुक्रवार की देर शाम घटित इस घटना की जानकारी पुलिस को शनिवार को मिली। उग्रवाद प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस काफी तैयारी के बाद घटना स्थल पर पहुंची।

मृतक मजदूर की पहचान 50 वर्षीय जितेन्द्र मांझी के रूप में हुई। वे सवैयाटांड़ पंचायत की टिटहियां गांव के निवासी थे। घायलों को इलाज के लिए माफिया द्वारा झारखंड के तिलैया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घायल मजदूर में से एक झारखंड के डोमचांच थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव का रहने वाला है। वहीं दूसरे के बारे में स्थिति साफ नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| राम चौक पर ट्रांसफार्मर की धधकी आग, अगल-बगल की 10 दुकानें राख

अवैध खनन अभ्रक माफिया प्रसादी तुरिया द्वारा कराए जाने की बात सामने आ रही है। उसी के बोलेरो से घायलों को झारखंड के तिलैया इलाज के लिए ले जाया गया। बताया गया कि माफिया द्वारा दो कार्टन एक्सप्लोसिव रजौली के दिबौर के रास्ते से फगुनी माइंस पर ले जाया गया था।

एक्सप्लोसिव को अभ्रक खदान में लगाने का काम किया जा रहा था। तभी अचानक विस्फोट हो गया। जिससे मौके पर मौजूद मजदूर जितेन्द्र मांझी की मौत हो गई। सूचना के बाद रजौली के थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी एसटीएफ जवानों के साथ माइंस पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को जब्त किया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस घायलों के बारे में बहुत कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटनास्थल से सिर्फ मृतक का शव मिला है। बता देें कि झारखंड की सीमा से सटे रजौली के इलाके में शारदा, फगुनी, भानेखाप, ललकी आदि इलाके में दर्जनाें माफिया सक्रिय हैं, जो अवैध खनन कराते हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| राम चौक पर ट्रांसफार्मर की धधकी आग, अगल-बगल की 10 दुकानें राख

स्थानीय मजदूरों के जरिए खनन कराया जाता है। कई बार पुलिस व वन विभाग द्वारा इन खदानों पर छापेमारी की गई। कुछ गिरफ्तारियां हुई, कुछ मशीन जब्त किए गए लेकिन अवैध खनन बंद नहीं हुआ। इस इलाके में अवैध खनन जारी है, तो आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों की असमय मौत भी होती रहती है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें