अप्रैल,29,2024
spot_img

BIHARNEWS : ससुराल आए दामाद की ससुर ने लाठी से पीटकर की हत्या, हुआ गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

रोहतास,देशज न्यूज। नासरीगंज थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में ससुराल आये दामाद को ससुर ने लाठी से पीट मंगलवार की दोपहर हत्या कर दी। मृतक राजेंद्र सिंह (30 वर्ष) कच्छवां थाना क्षेत्र के झाखर बिगहा गांव निवासी स्व नंदकिशोर सिंह का बेटा बताया जाता है।

पुलिस ने मृतक के शव को धनावंगढ़ तालाब के निकट से बरामद किया है। शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर‌ अस्पताल, सासाराम भेज दिया। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपित मृतक के ससुर टेसलाल सिंह को‌ गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि टेसलाल सिंह की पुत्री क्रांति देवी की शादी वर्ष 2017 में झाखर बिगहा के राजेंद्र सिंह के साथ हुई थी. शादी के तुरंत बाद से ही पति- पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Purnia News| आतिशबाजी से अब डर लगता है साहब... Darbhanga का अंटौर Incident Repeat...बरात की आतिशबाजी से फल-सब्जी मंडी राख, सैकड़ों दुकानें जलीं, नुकसान मत पूछिए...

वर्तमान में दोनों के बीच कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है. कुछ दिनों पहले क्रांति मायके आयी थी. वह ससुराल जाने को तैयार नहीं थी. इसी क्रम में क्रांति के परिजन उसके ससुराल गये और दामाद राजेंद्र को लेकर मंगलवार को घर आए।

किसी बात को लेकर ओझवलिया गांव के बाहर ही उसके साथ मारपीट की गयी, जिससे राजेंद्र सिंह की मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | अपहरण-हत्या में 28 साल बाद Ex MLA Tarakeshwar Singh को उम्रकैद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें