spot_img

Madhubani के Indo-Nepal Border के पिपरौन राजघाट में इलेक्ट्रॉनिक समेत कई दुकानों में लगी आग, सबकुछ राख

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: बॉर्डर पर तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान, दुकानों में रखे तीन फ्रीज, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य किराना सामान जलकर राख, पिपरौन राजघाट बस स्टैंड के निकट की घटना देशज टाइम्स फोटो:अगलगी में जले फ्रिज

- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी प्रखंड अंतर्गत भारत नेपाल सीमा के पिपरौन राजघाट बस स्टैंड पर अवस्थित तीन दुकानों में आग लगने से लाखों रुपए के सामान जल कर नष्ट हो गए। इसमें तीन फ्रीज, कोल्ड ड्रिंक व किराना सहित अन्य सामान शामिल हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात पिपरौन जटही सीमा पर आस-पास के लोगों के विभिन्न सामानों का दुकान है। इसमें पिपरौन गांव निवासी राधेश्याम महतो का होटल, संतोष कुमार मंडल के कोल्ड ड्रिंक की दुकान और दुर्गापट्टी गांव निवासी कृष्णा राय के किराना दुकान में अचानक आग लग गई।

- Advertisement -

दुकानदारों का कहना है कि शॉर्टसर्किट से दुकान में आग लगी है। आग लगने से तीनों दुकानों में रखे अलग अलग फ्रीज, कोल्ड ड्रिंक व गल्ले में रखे रुपये समेत किराना सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।

घटना की जानकारी लोगों को सुबह में मिली। जबतक लोग आग बुझाते तबतक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। हालांकि रात में बारिश के कारण आग ज्यादा फैल नहीं सकी। अन्यथा आग की लपटें आस पास के दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लेतीं। इस संबंध में सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! 2 जुलाई से शुरू होगा Muzaffarpur Airport का काम, बदल जाएगी उत्तर बिहार की किस्मत, जानिए टाइमलाइन

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण का काम 2 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। 403 करोड़ 13 लाख रुपये की इस परियोजना से उत्तर बिहार को नई हवाई कनेक्टिविटी मि#BiharNews,#MuzaffarpurAirport,#NorthBihar

89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

Bihar Administrative Reshuffle: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 89 अंचल अधिकारियों और 6 जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#LandReforms

दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga Crime: दरभंगा में व्यापारिक विवाद के चलते एक चाचा ने अपने दो भतीजों पर चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी वारदात में 17 वर्षीय गोलू साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्#DarbhangaCrime,#BiharNews,#FamilyDispute

अगले 48 घंटे सावधान! तपिश पर बारिश की चोट, 3-4°C गिरेगा तापमान, कई जिलों में भारी बारिश, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Monsoon: बिहार में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मॉनसून की उत्तरी सीमा मोतिहारी से गुजर रही है और अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की#BiharMonsoon,#BiharWeather,#RainAlert