back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

सीवान में सनकी पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की अपने 4 बच्चों की हत्या, हमले में पत्नी-बच्ची जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
पटना, देशज न्यूज।  सीवान जिले के अलीमर्दनपुर गांव में एक सनकी बाप ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने  चार बच्चोंं की हत्या कर दी। उसने अपने (Four killed in siwan) पांंचों बच्चे और पत्नी पर रविवार की देर रात कुल्हाड़ी से हमला कर दिया,जिसमेंं चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।हमले में घायल पत्नी और एक बच्ची नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपित ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसका भी इलाज चल रहा है।आरोपित अवधेश चौधरी ने पुलिस को खुद ही फोन करके वारदात की सूचना दी थी। जिनकी मौत हुई उनमें अवधेश की बेटी ज्योति कुमारी, बेटा अभिषेक, मुकेश और भोला शामिल हैं। दूसरी बेटी अंजलि और पत्नी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हैं।
दोनों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।(Four killed in siwan) पुलिस के मुताबिक, वारदात रविवार देर रात की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से हत्या की वजह पूछी तो उसने बस इतना कहा, ‘मन में आया और कर दिया।’ हमला करने से कुछ देर पहले ही वह बाहर से अपने घर लौटा था।
अवधेश ने कहा कि बच्चों की हत्या के बाद उसने सीवान के जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक (एसपी) के सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल की थी, लेकिन कॉल  किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसने भगवानपुर हाट थाना को फोन किया और वारदात की जानकारी पुलिस को खुद ही दी। तब जाकर  पुलिस  मौके पर पहुंची। इस समय सीवान के पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार छुट्‌टी पर हैं ।  एसपी के प्रभार में सदर एसडीपीओ हैं।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ शांति और ग्रह दोष निवारण का महापर्व

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि भारतीय सनातन धर्म में विशेष महत्व...

आज का लव राशिफल: 17 फरवरी 2026 – प्रेम में नई तरंग या चुनौती?

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की गहरी चालें और ग्रहों की बदलती स्थितियां हमारे...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का पावन अवसर

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का...

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें