spot_img

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुखद खबर, अब आपके घरों में सरकार लगाएगी फ्री स्मार्ट प्रीपेड

spot_img
- Advertisement -

बिहार के डेढ़ करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए दुर्गापूजा पर सरकार एक खास तोहफा देने जा रही है। पूरे प्रदेश में अगले चार सालों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा। सुखद खबर यह है कि साल 2025 तक सभी उपभोक्ताओं के यहां नि:शुल्क स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगेंगे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ऊर्जा विभाग की इस योजना पर लगी मुहर

राज्य सरकार ने अपनी योजना पर अमल तेज कर दी है। इस मद में सरकार 11,100 करोड़ रुपए खर्च करेगी। बिजली कंपनी की यह अबतक की सबसे बड़ी योजना है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में ऊर्जा विभाग की इस योजना पर मुहर लग गई। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगाई।

- Advertisement -

इसके लिए बिजली कंपनी ने विशेष योजना बनाई। राज्य सरकार की प्रस्तावित इस योजना के तहत स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने वाली कंपनी को योजना लागत की लगभग 45 राशि दे दी जाएगी। इसके बाद बची 55 राशि आठ वर्षों की योजना अवधि में मासिक किस्तों के रूप में दी जाएगी।

बिहार में साल 2019 से ही बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के माध्यम से शहरी उपभोक्ताओं के साथ ही कृषि और नल-जल योजना में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक 2.80 लाख मीटर लग चुके हैं।

अगले साल जुलाई तक 23.5 लाख मीटर लगाने का लक्ष्य तय है। इसी कड़ी में तय किया गया कि सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey