मई,6,2024
spot_img

Good news: बिहार सरकार साक्षात्कार के आधार पर करेगी एक हजार डॉक्टरों की बहाली, जानिए कब है interview

spot_img
spot_img
spot_img

टना। बिहार सरकार एक साथ डेढ़ हजार से अधिक डॉक्‍टरों की बहाली करने जा रही है। इनमें 1000 डॉक्‍टरों की बहाली केवल साक्षात्कार के आधार पर होगी, जिसके लिए तिथि सरकार ने घोषित कर दी है। इसके लिए साक्षात्‍कार 10 मई को आयोजित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने रविवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि राज्य में डॉक्टरों की कमी पूरी करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 536 प्रखंड में संविदा पर डॉक्टरों की बहाली के फैसले के बाद अब संविदा पर एक हजार डॉक्टर नियुक्त करने की मंजूरी राज्य मंत्रिमंडल ने दी है।

उन्होंने बताया कि सभी जिलों के सिविल सर्जन को संविदा पर डॉक्टर बहाल करने के अधिकार दिए गए हैं। दस मई को वॉक इन इंटरव्यू होगा और डॉक्टर बहाल कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

मंगल पाण्डेय ने कहा कि अस्पतालों में पैरा मेडिकल और लैब टेक्नीशियन, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की अस्थाई नियक्ति का अधिकार सिविल सर्जन को दे दिया गया है। यह नियुक्ति तीन महीने के लिए होगी। इसके अलावा सामान्य डॉक्टर के रिक्त 2,362 और विशेषज्ञ डॉक्टर के 3,706 पद पर नियक्ति के लिए तकनीकी सेवा आयोग ने विज्ञापन निकाला है।

यह नियुक्ति भी जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर जो हाल में सेवानिवृत हुए हैं वे और तीन माह तक अपनी सेवा जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें