back to top
8 नवम्बर, 2024
spot_img

सरकार नए साल पर अपने कर्मचारियों पर मेहरबान…नए साल में रहेंगी कर्मियों की बंपर 3 महीनें की छुट्टी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार सरकार नए साल पर अपने कर्मचारियों पर मेहरबान है। नए साल का सरकारी 2023 का कैलेंडर भी जारी हो चुका है। इसमें सरकार ने कर्मचारियों को भरपूर छुट्ट‍ियां दी हैं। कुल 365 दिन के साल में कर्मियों को करीब तीन महीने की छुट्टी मिलेगी। इसमें पटना मुख्‍यालय में कार्यरत कर्मियों को 130 दिन की छुट्टी मिलेगी।

 

पूरे प्रदेश में यह संख्‍या 83 होगी। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं। 2023 के लिए बिहार सरकार ने कुछ दिन पहले ही कैलेंडर जारी किया है. सरकारी कर्मियों की छुट्टी लगभग तीन महीने दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार, पूरे बिहार में रविवार और त्योहार मिलाकर 83 दिन की छुट्टी है। पटना मुख्यालय के सरकारी कर्मियों को एक साल में 130 दिन की छुट्टी है। 2023 में पूरे साल में बिहार सरकार के कर्मियों को 53 रविवार की छुट्टी मिलेगी. इसके अलावा 27 त्योहार की छुट्टी दी गई है। हालांकि त्योहार की संख्या 34 है, लेकिन सात त्योहार रविवार को हो गए हैं।

 

इसके अलावा तीन प्रतिबंधित छुट्टी भी मिलती है। किसी छोटे त्योहार में सरकारी कर्मी इस दिन छुट्टी ले सकते हैं। ऐसे में कुल 83 छुट्टी बिहार के क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मियों को मिलने वाला है। वहीं पटना मुख्यालय के सरकारी कर्मी जैसे सचिवालय, विकास भवन, विश्वेश्वरैया भवन, पंत भवन सहित जितने भी मुख्यालय के सरकारी कार्यालय हैं उन सभी के कर्मियों को शनिवार के दिन भी छुट्टी दी जाती है। 2023 में कुल 47 शनिवार है। यानी इस दिन भी पटना  मुख्यालय के कर्मियों की छुट्टी रहेगी।

महीने के हिसाब से देखें तो जनवरी में छह, फरवरी में पांच, मार्च में नौ जबकि अप्रैल में नौ और मई में छह छुट्टि‍यां रहेंगी। जून महीने में पांच, जुलाई में छह, अगस्‍त में पांच, सितंबर में छह जबकि अक्‍टूबर में नौ छुट्टियां मिलेंगी। इसी तरह नवंबर में छह और साल के अंतिम महीने दिसंबर में छह छुट्टियां रहेंगी। इस तरह से सबसे ज्‍यादा छुट्टी मार्च और अक्‍टूबर महीने में रहेगी।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में आचार संहिता का उल्लंघन, बूथ के अंदर Voting का बनाया फोटो-वीडियो, Social Media पर किया पोस्ट

Darbhanga में आचार संहिता का उल्लंघन, बूथ के अंदर Voting का बनाया फोटो-वीडियो, Social...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें