back to top
10 जुलाई, 2024
spot_img

Double Murder | घर में सोए दादा-पोते की गोली मारकर हत्या

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

पूर्णिया से बड़ी खबर है जहां डबल मर्डर से सनसनी मची है। यहां दादा-पोते की अपराधियों ने मर्डर कर दिया है। डबल मर्डर की वारदात में दादा-पोते की बेरहमी से गोली मारकर हत्या की गई है। इसके बाद से पूरे गांव (Grandfather and grandson sleeping in the house were shot dead) में तनाव व्याप्त है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच शुरु कर दी है।

घटना धमदाहा प्रखंड के बड़हरा थाना क्षेत्र के कलमबाग गांव का है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। इधर गांव में इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

हत्या की वजह भूमि विवाद बताई जा रही है

जानकारी के अनुसार,जिले के धमदाहा प्रखंड के बड़हरा थाना क्षेत्र के कलमबाग गांव में सो रहे दादा-पोते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में चतुरी मंडल (65) तथा उनके पोते मनीष कुमार (08) हैं। पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर रही हैं।

अपराधियों ने घर में घुसकर दादा पोते को मारी गोली

बहरा कोठी थाना प्रभारी कुमार आजाद ने बताया कि घटना आपसी दुश्मनी की प्रतीत हो रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जो जानकारी है उसके मुताबिक, वारदात के दौरान दोनों अपने घर में सो रहे थे।

अपराधियों ने इनके घर में घूसकर इनकी हत्या कर दी है। मामला बरहरा कोठी थाना क्षेत्र के कलमबआग गांव का है जहां मामूली विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।  दोहरे हत्याकांड के कारण इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने धमदाहा एसडीपीओ की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में तीन थाने के थानाध्यक्षों को शामिल किया गया है। पुलिस परिजनों से मिली जानकारी के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बड़हरा कोठी थाना प्रभारी कुमार आजाद ने कहा

कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह भूमि विवाद सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जरूर पढ़ें

Raid On Bihar DSP | DSP अभय कुमार यादव के घर निगरानी की रेड, आपत्तिजनक दस्तावेज और सील घर के रहस्य को घेरे चारों...

खगड़िया, देशज टाइम्स। बिहार में निगरानी विभाग ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए...

‘बिना चढ़ावा जमीन का मुआवज़ा नहीं-पैसे दो!’ –लोभ के जाल में ट्रैप हुआ लोभी अमीन-घूस की रकम पहले से थी केमिकल मार्क – जैसे...

'बिना चढ़ावा जमीन का मुआवज़ा नहीं-पैसे दो!' –लोभ के जाल में ट्रैप हुआ लोभी...

पोते के सामने बुजुर्ग महिला की सड़क पर पटक-पटकर हत्या@| SamastipurCrime

खेत की मेड़ के झगड़े में बुजुर्ग महिला की हत्या! दरिंदगी से सड़क पर...

Supreme Court ने पूछे बड़े सवाल – क्या Election Commission नागरिकता जांच सकता है? आधार को वोटर ID से हटाया गया क्यों?, सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा बड़ा सवाल – क्या चुनाव आयोग नागरिकता जांच सकता है?...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें