मई,4,2024
spot_img

बिहार से बड़ी ख़बर Software Engineer की गोली मारकर हत्या, कर रहा था ‘Work From Home’, मर्डर के 7 घंटे बाद मिली लाश, पढ़िए पूरी ख़बर

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार से बड़ी ख़बर Software Engineer की गोली मारकर हत्या, कर रहा था ‘Work From Home’, मर्डर के 7 घंटे बाद मिली लाश। मामला बिहार के (Software engineer shot dead in Hajipur Bihar.) हाजीपुर का है जहां घर में घुसकर बदमाश ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के सिर में दो गोली मारी गई है।

 

एक गोली सिर के पीछे और दूसरी गोली सिर के बाएं हिस्से में मारी गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मेदनीमल कटरा मोहल्ले की है। मृतक की पहचान मेदनी मल कटरा निवासी सुमन शेखर (30 वर्ष) के रूप में की गई है। शव उसके कमरे में बेड पर पर मिला। मर्डर के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : बिहार में अपराध बेलगाम, मछली मारने से मना करने पर खटाल संचालक की गोली मारकर हत्या 

बताया जा रहा है

युवक घर में अकेला था। उसका कमरा तीसरी मंजिल पर है। शेखर को दो साल का लड़का है। दूसरी डिलीवरी के लिए पत्नी मायके गई है। घर में कोई देखभाल करने वाला नहीं होने के कारण पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। वह पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, लेकिन पिछले एक साल से कोरोना के कारण घर से ही काम कर रहा था।

 

माली के अनुसार

मौत की सूचना घर के बगल के माली ने नगर थाना को दी। माली के अनुसार, सुबह-शाम खाना माली के यहां से जाता था। माली का छोटा लड़का खाना लेकर सुबह 10:30 बजे गया। दरवाजे के बाहर से ही लड़के ने आवाज दी, लेकिन कोई आवाज नहीं आने के कारण लड़का दरवाजे पर ही खाना रखकर चला गया।

 

शाम 4:00 बजे माली खुद खाना के बारे में पूछने गया तो देखा कि घर का दरवाजा सटाया हुआ है। दरवाजा खोलने के बाद बिस्तर पर शेखर का शव देखने के बाद माली ने नगर थाने को इसकी जानकारी दी। इंजीनियर के घर पर कोई नहीं है। उसके घर के निचले मंजिले पर एक किराएदार रहता है, लेकिन उसे भी इस घटना की जानकारी नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें : बिहार में अपराध बेलगाम, मछली मारने से मना करने पर खटाल संचालक की गोली मारकर हत्या 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें