spot_img

चुनावी कांव-कांव | Rabri Awas पर बड़ी हलचल है भाई…जुटे पूरे Bihar के RJD नेता, दही-चूड़ा-चुड़लाई और गप्पें चुनाव की

राबड़ी आवास पर जुटे पूरे Bihar के RJD नेताओं की ललकार सामने आएंगीं। लालू से ‘सियासी संक्रांति’ की सीख लेकर नए और तेज कलेवर में लोकसभा सीटों की बिसात बिछाते Lalu की हसरतों और कार्यकर्ताओं की परवान चढ़ते ख्वाहिशें इसबार दही-चूड़ा और चुड़लाई की मिठास के साथ बाहर निकलेंगी इस बैठक के बाद...यही है देशज टाइम्स चुनावी कांव-कांव, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

चुनावी कांव-कांव, देशज टाइम्स राजनीतिक डेस्क। बात आज की करेंगे मगर शुरूआत नए साल के पहले दिन से होगी…

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जहां बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जन्मदिन पर राबड़ी आवास के बाहर सैकड़ों आरजेडी कार्यकर्ता शुभकामना देने पहुंचे थे। सिर्फ पटना ही नहीं, बिहार के तमाम जिलों के कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। जब सबों ने मिलकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नए साल और राबड़ी देवी को जन्मदिन की शुभकामना दी थी।

- Advertisement -

आखिर, मौसम चुनाव का जो है

आज उसी राबड़ी देवी के आवास पर बड़ी हलचल मची है। जहां,राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के सरकारी आवास पर पूरे प्रदेश के राजद नेता जुटे हैं। हलचल तो होगी ही। आखिर, मौसम चुनाव का जो है। ऐसे में मकर संक्रांति का राबड़ी-लालू से पुराना नाता भी सामने है। दही-चूड़ा-चुड़लाई के साथ बिहार की राजनीतिक विसात भी बिछ चुकी है। लोकसभा नजदीक है। मामला, सीटों के बंटबारे को लेकर भी है। सहयोगी पार्टियों के दावे का भी है। सीटों को लेकर इंडिया गठबंधन, खासकर नीतीश और कांग्रेस से बेहतरी का भी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छठ के बाद मुंबई-अहमदाबाद जाने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार से चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

तेजस्वी सीएम, पीएम नीतीश

वहीं, इस बार नेता अपने साथ एक नई चाहत लेकर पहुंचे हैं। तेजस्वी बनें बिहार के सीएम, साथ में पीएम नीतीश कुमार बनें यह भी अंदरखाने। मगर, खलबली बड़ी है। आरजेडी नेता खुर्शीद आलम सिद्दीकी पहले ही कह चुके हैं, “जिस तरह तेजस्वी देश की राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं, हमारी शुभकामना है कि वो आगे बढ़ते रहे और अपनी पार्टी के विचार को और आगे ले जाएं। यही उनका नए साल का संकल्प है।

यह भी पढ़ें:  बीपीएससी TRE-4 की तारीख पर बड़ा खुलासा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कब होगा फैसला, 33 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का इंतजार

राबड़ी आवास पर बड़ी हलचल है भाई

खैर, पहले बात करते हैं राबड़ी आवास पर बड़ी हलचल की जहां इस दौरान लालू प्रसाद लोकसभा सीटों को लेकर अपनी बिसात को विस्तार देंगे। हालांकि पार्टी की ओर से हर साल मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी को दही चूड़ा भोज की भी अपनी चाल और प्रवृत्ति रही है। सो, आयोजन को लेकर इस बार पेंच में दही की मिठास भी तय है धुलेगी ही।

दही-चूड़ा-चुड़लाई और गप्पें चुनाव की

इस भोज में महागठबंधन समेत सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता आमंत्रित होंगे। राजद के मुताबिक उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री तेज प्रताप यादव एवं सांसद मीसा भारती, लालू यादव समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

दही परोसी जाएंगी मगर साथ में…

जानकारी के अनुसार,राजद सुप्रीमो के स्वस्थ्य होने पर ‘दही चुड़ा भोज’ का आयोजन होता रहा है। वह खुद पार्टी और सहयोगियों को दही परोसते रहे हैं। इस बार यह काम तेजस्वी कर सकते हैं। राजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी की ओर से ‘मकर संक्रांति’ पर ‘चुड़ा-दही भोज’ के आयोजन पर विचार करने के लिए बैठक की गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा का हैवान दरोगा ! 9 महीने तक आपत्तिजनक वीडियो - कुकर्म की हद - युवती से दुष्कर्म - गर्भपात, 30 लाख मांगे | और अब फरार!

तैयारी बड़ी है, सामने लड़ाई जो खड़ी है

इसमें राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य सुभाष यादव, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, सारिका पासवान, प्रदेश महामंत्री सगंठन सह कार्यालय प्रभारी राजेश यादव थे। यह निर्णय लिया गया कि पार्टी की ओर से इस बार दही-चुड़ा भोज का आयोजन किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं की हसरतें मार रहीं हिलौरे

Rabri Awas | Photo: Deshaj Times
Rabri Awas | Photo: Deshaj Times

वहीं, कार्यकर्ताओं की अलग ही चाह है। सभी राजद को मजबूत करने में लगे हुए हैं। सबों की चाहत है अपने नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखना। तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें। इसी शुभकामना के साथ आज की बैठक में बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Court |दरभंगा कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: नवीन लालदेव के हत्यारे को दोषी करार, 3 दिसंबर को मिलेगी कड़ी सजा!

Darbhanga Court: दरभंगा सिविल कोर्ट ने नवीन लालदेव हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। पांता गांव के रंजीत लालदेव को दोषी करार दिया गया है। 3 दिसंबर को सजा का ऐलान होगा, जिससे न#DarbhangaCourt,#BiharCrime,#MurderConviction

Madhubani Crime |मधुबनी आम बाग में मिली युवक की जली लाश! कोईलख-मोतीपुर मुख्य सड़क किनारे ‘ कौन?’ | अज्ञात

Madhubani Crime: मधुबनी के राजनगर में एक आम के बगीचे में बुरी तरह जला हुआ अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है, लेकिन पहचान नहीं हो#MadhubaniCrime,#BiharNews,#BurntBody

Madhubani News|मिथिला की पहचान बचाने की मुहिम शुरू! मधुबनी में आज से 5 दिन नई पीढ़ी तक पहुंचेगी अनमोल विरासत|जानें क्या है खास

Bihar Mithilakshar Workshop: मधुबनी में सौराठ महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में पाँच दिवसीय मिथिलाक्षर कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ है। यह पहल मिथिला की गौरवशाली लिपि को नई पीढ़ी से जोड़कर सांस#Mithilakshar,#BiharCulture,#MadhubaniNews

दरभंगा वालों ध्यान दें! 21 नवंबर को आपके इलाके में कब कटेगी बिजली? पूरी लिस्ट जारी

Darbhanga Power Cut: दरभंगा के पंडासराय में 21 नवंबर 2026 को बिजली कटौती का बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। रखरखाव और लाइन शिफ्टिंग के कारण दिन और रात दोनों समय कई इलाकों में बिजली आपूर्ति#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#ElectricityMaintenance