अप्रैल,30,2024
spot_img

Bihar News| Bhagalpur News | दियारा में घोड़े पर सवार अपराधियों ने किसानों पर बरसाईं धांय-धांय गोली, एक की Murder…On The Spot , दूसरा नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News| Bhagalpur News | दियारा में घोड़े पर सवार अपराधियों ने फिर से एकबार आतंक का तांडव मचाया है जहां मंगलवार को अमंगल का सूर्योदय हुआ है। मंगलवार की सुबह खेत से भूसा लाने गए किसानों पर अपराधियों ने धांय-धांय गोली बरसा दी। इसमें एक की Murder…On The Spot हो गई है। वहीं, दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

Bihar News| Bhagalpur| दौलतपुर में भूसा विवाद ने खेला खूनी खेल

मामला, जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के बाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है जहां, घुड़सवार अपराधियों ने आतंक की दहशत पैदा कर दी। दौलतपुर गांव में घोड़े पर सवार पांच अपराधियों ने दो किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें एक किसान की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे किसान की हालत नाजुक बनी हुई है।

Bihar News| Bhagalpur| देखते ही देखते भैंस चरवाहा बन गए घोड़े पर सवार अपराधी

जानकारी के अनुसार, सुलतानगंज के बाथ थाना क्षेत्र के दौलतपुर बहियार में मंगलवार सुबह दौलतपुर गांव के दो किसान मुकेश कुमार और कारेलाल मंडल खेत पर भूसा लाने गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने दो किसानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हालांकि, ग्रामीणों की मानें तो मिराती गांव के भैंस चरवाहा ने गेहूं की फसल बर्बाद कर दिया था। इसको लेकर विवाद हुआ था। चरवाहे खेत से जबरन गेहूं का भूसा ले जा रहे थे जिसे देख किसान भड़क गए। विवाद ने तूल पकड़ लिया। वहीं आक्रोश में आकर मिराती गांव के भैंस चरवाहा घोड़े पर सवार होकर आए किसान पर गोलीबारी कर दी गई। पांच की संख्या में अपराधी आए थे और उन्होंने दोनों किसानों के ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जख्मी किसान को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल भागलपुर भेजा है।

यह भी पढ़ें:  kk Pathak | Bihar News | हेडमास्टरों पर अब होगा FIR...

Bihar News| Bhagalpur| कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची

इस गोलीबारी में एक किसान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें, मुकेश कुमार को एक गोली लग गई, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कारेलाल मंडल को भी एक गोली लगी, लेकिन वे भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल किसान को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar News| Bhagalpur| इलाके के लोगों में काफी गुस्सा

पुलिस का अनुमान है कि यह मामला रंगदारी से जुड़ा हो सकता है। भागलपुर के दियारा इलाके में फसल लूट और रंगदारी की वारदातें आम हो गई हैं। हर साल किसानों को इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ता है। पुलिस घुड़सवार दस्ते की ओर से इलाके में छापेमारी करने का दावा करती है, लेकिन इन घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। इस घटना से इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि पुलिस दियारा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार लाने में नाकाम रही है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | अपहरण-हत्या में 28 साल बाद Ex MLA Tarakeshwar Singh को उम्रकैद

Bihar News| Bhagalpur| कह रही पुलिस, दर्ज हुई FIR

थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार और सुलतानगंज थानाध्यक्ष प्रिया रंजन कुमार ने बताया कि भूसा  को लेकर किसान और चरवाहों में विवाद के बाद एक पक्ष आक्रोशित हो गया। इसी दौरान एक पक्ष के पांच लोग घोड़े पर सवार होकर आए और गोलियां चलाने लगे। फिलहाल आवेदन और फर्द बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की तहकीकात की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| हायाघाट MLA Ramchandra Prasad के साथ दुर्व्यहार, FIR !

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें