spot_img

Madhubani News | Jaynagar Crime News | जयनगर में मनिहारा कारोबारी के पुत्र से अपराधियों ने लूट लिए 60 हजार, कर्मी को मार दी गोली

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Madhubani News | Jaynagar Crime News | जयनगर में लूट की बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है जहां मनिहारा कारोबारी के पुत्र से अपराधियों ने 60 हजार रूपए लूट लिए हैं। वहीं कारोबारी के कर्मी को अपराधियों ने गोली मार दी है। मामला, जयनगर में दिनदहाड़ हुआ है जहां मनिहारा व्यवसायी के स्टॉफ को बाइक सवार अपराधियों ने पहले गोली मार दी।

- Advertisement -

Madhubani News | Jaynagar Crime News | घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल

फिर, स्टॉफ के साथ जा रहे व्यवसायी पुत्र से 60 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इधर, घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वहीं, वारदात के तफ्तीश में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैै। वहीं, जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने कहा कि जल्द अपराधियों को दबोच लिया जाएगा। वहीं फिलहाल अस्पताल में गोली से जख्मी कर्मी का बयान पुलिस ने कलमबद्ध कर लिया है। यह तस्वीर आप देशज टाइम्स पर देख रहे हैं।

- Advertisement -

Madhubani News | Jaynagar Crime News | महिला कॉलेज के निकट दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

जयनगर /मधुबनी देशज टाइम्स की रिपोर्ट। जयनगर शहर के वार्ड 9 स्थित मारवाड़ी मोहल्ले के महिला कॉलेज के निकट दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अपराधियों ने मनिहारा व्यापारी के स्टॉफ को गोली मार दी तथा व्यवसायी के पुत्र के पास रूपये से भरा थैला छीन कर फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sasaram News: सासाराम में ट्रेन में आग: पटना जाने वाली ट्रेन की बोगी में लगी आग, स्टेशन पर मचा हड़कंप

Madhubani News | Jaynagar Crime News | मनिहारा आइटम के थौक व्यापारी पप्पू सॉन्थालिया के पुत्र उमंग कुमार सॉन्थालिया तथा दुकान के कर्मी रामबाबू यादव

घटना के बाद से व्यवसायियों व मोहल्ले वालों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक स्टेशन रोड स्थित मनिहारा आइटम के थौक व्यापारी पप्पू सॉन्थालिया के पुत्र उमंग कुमार सॉन्थालिया तथा दुकान के कर्मी रामबाबू यादव रविवार को करीब 4 बजे शाम को दुकान से घर जा रहे थे। रास्ते में ही पूर्व से घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया तथा पिस्टल सटाकर रूपये छिनने लगे।

Madhubani News | Jaynagar Crime News | विरोध करने पर अपराधियों ने पैर में गोली मार दी, कैश से भरा थैला लेकर हो गया फरार

दुकान के स्टॉफ राम बाबू के द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी और रूपये भरा थैला लेकर फरार हो गए घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने आनन – आनन में उसे जयनगर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रोनित कुमार ने बताया कि घायल को पैर में गोली लगी है।

Madhubani News | Jaynagar Crime News | व्यापारी पुत्र के अनुसार करीब 60 हजार रूपये झोले में थे

फिलहाल वो खतरे से बाहर है। इधर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल कर्मी व व्यवसायी पुत्र का बयान लिया। व्यापारी पुत्र के अनुसार करीब 60 हजार रूपये झोले में थे। जिसे लूटकर अपराधी फरार हो गये।

Madhubani News | Jaynagar Crime News | पुलिस की टेक्निकल व साइबर टीम घटना स्थल पर खंगाल रही सुराग

पुलिस की टेक्निकल व साइबर टीम घटना स्थल पर पहुंच कर आसपास व क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाल रही है साथ ही आसपास के इलाके में तलाशी भी ली जा रही है । अपराधियों की पहचान के हर उपाय में पुलिस जुटी हुई है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा ।

यह भी पढ़ें:  खगड़िया हादसा: NH-31 पर ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

Madhubani News | Jaynagar Crime News | जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया

जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: मैं पूर्वज हूं …तेरे नाम की ‘ पैतृक संपत्ति ‘

सोचिए, नाथनगर और ख़लीफ़ा बाग़ की भीड़ में न बाग़ बचा है न ख़लीफ़ा,...

Bhagalpur News: बांस की बांसुरिया ‘ कृष्ण ‘ ही नहीं, तिलका भी बजाएगा…रिझाना-गुलेल से निशाना…इसे आता है! | Deshaj Times Special Ep. 15 |...

तिलका की गुलेल का निशाना सिर्फ़ महुआ के पके फलों पर नहीं, बल्कि गांव...

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...