जमुई से बड़ी खबर है जहां बालू माफिया दो पुलिसकर्मियों को बालू लदे ट्रैक्टर से रौंद डाला। इसमें एक गरही थाने के एसआई वैशाली के रहने वाले प्रभात रंजन की मौत हो गई, वहीं होमगार्ड जवान राजेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। होमगार्ड का (Inspector killed by being crushed by sand laden tractor) इलाज प्राइवेट क्लीनिक में चल रहा है।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने #PahalgamTerroristAttack पर कहा —
View this post on Instagram
जानकारी के अनुसार, वारदात गरही थाना इलाके के रोपावेल के पास का है। बालू माफिया ओं ने गश्ती पर गए अपर थानाध्यक्ष की ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला है। वहीं इस दौरान एक होमगार्ड के जवान राजेश कुमार साह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार,सुबह करीब 3 बजे गरही थाना को सूचना मिली कि नदी से बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद दरोगा प्रभात रंजन दल बल के साथ मौके पर रवाना हो गए।
उन्होंने नदी से ट्रैक्टर पर बालू उठाते व्यक्ति को मना किया लेकिन वह तेजी से भागने लगा जब इन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे वह तत्काल वही गिर पड़े उनके साथ चल रहे एक सिपाही भी बुरी तरह घायल हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिले के एसपी शौर्य सुमन सदर अस्पताल पहुंचे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे पुलिस टीम गश्त के लिए निकली थी। इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस टीम ने देखा। दारोग प्रभात रंजन ने ट्रैक्टर ड्राइवर को रोकने का इशारा किया।
हालांकि, ट्रैक्टर ड्राइवर कुछ अलग ही सोच के बैठा था। उसने ट्रैक्टर रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। आरोपी ड्राइवर ने दारोगा प्रभात रंजन और उनके साथी राजेश कुमार साह को रौंद दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही गरही थाना प्रभारी अमरेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे।
इस बीच दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अपर थाना प्रभारी प्रभात रंजन को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पूरे पुलिस महकमे में मातम का माहौल बना हुआ है। जमुई एसपी शोर्य सुमन खुद सदर अस्पताल पहुंच कर जांच- पड़ताल कर रहे हैं। घटना के बाद जमुई एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।