spot_img

Kolkata Fire Tragedy: गैस चेंबर बन गया Hotel Rituraj, भीषण आग में 14 लोगों की जिंदा मौत, ऊपरी मंज़िल से कूदे आनंद, जान नहीं बची – Kolkata में खौफनाक हादसा

spot_img
- Advertisement -

कोलकाता, देशज टाइम्स – कोलकाता के बड़ाबाजार के मछुआ इलाके में स्थित होटल ऋतुराज में मंगलवार रात भीषण आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आनंद पासवान की पहचान हुई है, जिन्होंने जान बचाने के लिए ऊपरी मंज़िल से छलांग लगा दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

Kolkata Fire Tragedy:धुएं से भरी इमारत बनी गैस चेंबर

Kolkata Fire Tragedy: होटल में थे 47 कमरे, सभी भरे हुए

  • होटल में पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के मेहमान ठहरे हुए थे। आग शाम करीब 7:30 बजे लगी और उसे पूरी तरह बुझाने में 8 घंटे लग गए। दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

    - Advertisement -

Kolkata Fire Tragedy:रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मलबे में फंसे होने की आशंका

  • बुधवार सुबह तक भी लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

घनी बस्ती में स्थित होटल, राहत में हुई दिक्कत

  • होटल एक संकरी गली में स्थित है जो सेंट्रल एवेन्यू और विधान सरणी को जोड़ती है।क्षेत्र मुस्लिम बहुल है, चारों ओर दुकानें और रिहायशी मकान हैं, जिससे आग तेजी से फैलने का खतरा था। फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण दमकल की गाड़ियों को घुसने में भारी परेशानी हुई।

राज्य सरकार अलर्ट, मेयर और मंत्री मौके पर

  • कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा, और पुलिस आयुक्त ने रातभर राहत कार्य की निगरानी की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो दीघा में थीं, ने अधिकारियों से तत्काल अपडेट लिया।

स्थानीय लोग दहशत में, जांच जारी

  • स्थानीय लोग अब भी दहशत में और सदमे में हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है, होटल प्रबंधन पर लापरवाही का शक जताया जा रहा है। मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।

कोलकाता की सबसे भीषण होटल आग में से एक

यह हादसा कोलकाता के इतिहास में होटल में लगी सबसे भयंकर आग की घटनाओं में शामिल हो गया है। घटना ने शहर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, तुरंत देखें नई तारीखें!

Darbhanga Sanskrit University Exam: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री और आचार्य परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। छात्र 25 से 30 जून 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर स#DarbhangaNews,#SanskritUniversity,#ExamForms

दरभंगा के जाले- सिंहवाड़ा घुप्प अंधेरा: मौसम ने बदली करवट! बारिश से मिली राहत, पर बिजली गुल; जानें क्यों ठप हुई सप्लाई?

Bihar Weather: जाले प्रखंड में रविवार देर शाम तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, एहतियातन पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई#BiharWeather,#JaleNews,#PowerCut

दरभंगा में खूनी जमीन विवाद! महिला को घसीटा, घर से ₹2 लाख कैश और गहने लूटे, 9 पर केस

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में जमीन और पानी विवाद में महिला से मारपीट, घर तोड़कर ₹2 लाख नकद और दो भर सोने के गहने लूटने का आरोप। पुलिस ने नौ लोगों पर FIR दर्ज की।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LandDispute

दरभंगा: अब नहीं डूबेंगे लोग! DM का बड़ा एक्शन, 15 जुलाई तक चलेगा ये खास अभियान

Darbhanga Drowning Deaths: दरभंगा में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 15 जुलाई तक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया है. एसडीआरएफ और मास्टर ट्रे#DarbhangaNews,#BiharDisaster,#PublicSafety