spot_img

जाले में 15 दिनों तक 13 प्रखंडों के 30 युवाओं ने किसानों के उत्थान का लिया संकल्प

spot_img
- Advertisement -
जाले में 15 दिनों तक 13 प्रखंडों के 30 युवाओं ने किसानों के उत्थान का लिया संकल्प
जाले में 15 दिनों तक 13 प्रखंडों के 30 युवाओं ने किसानों के उत्थान का लिया संकल्प

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे पंद्रह दिवसीय उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए सामेकित पोषण प्रबंधन का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण पंद्रह फरवरी से चल रहा था। मौके पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड व उसकी उपयोगिता,पौधा में आवश्यक पोषक तत्व व पौधे के पोषण में उसका कार्य, मिट्टी जांच के उपरांत उर्वरक गणना व अनुशंसा, सूक्ष्म पोषक तत्व, उर्वरक का प्रयोग, पानी की गुणवत्ता, एफवार्डएम, हरी खाद, कंपोस्ट व बर्मी कंपोस्ट के महत्व की जानकारी दी गई।

- Advertisement -

प्रशिक्षण में खाद व कंपोस्ट बनाने की विधि,रासायनिक उर्वरक,जीवाणु खाद व जैव उर्वरक का प्रयोग विधि, उर्वरकों में मिलावट की जांच,उर्वरकों की शुद्धता की जांच, फर्टिलाइजर कंट्रोल आर्डर 1985, खेतों में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण प्रभाव व पहचान, उसर मिट्टी में चूना व जिप्सम के प्रयोग व मात्रा सहित कुल 44 बिंदुओं पर जिला के तेरह प्रखंडों से आए तीस प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से जानकारी दिया गया।

- Advertisement -

मौके पर उपनिदेशक डॉ. डीके राय ने समापन सत्र के दौरान उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का खुद उपयोग करने व आसपास के किसानों को इसका ज्ञान पहुंचाने का आग्रह किया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को इस प्रशिक्षण का व्यक्तिगत लाभ लेने के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करने की आवश्यकता पर बल दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पुलिस पर संगीन आरोप: MLA मुरारी मोहन झा ने थाने में दिया धरना, कहा- 'अपराधियों को बचा रही केवटी पुलिस'!

समापन समारोह में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के फॉर्म उपनिदेशक डॉ. डीके राय, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र पूसा के प्रधान डॉ. केके सिंह, केके सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र सीतामढ़ी के डॉ. सच्चिदानंद प्रसाद, मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा के डॉ. मनोज कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. शंकर झा, डॉ.एसएस प्रसाद,डॉ. सीके झा, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. शिवेंद्र कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. रंजन लायक, डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. नीलांजय, केला अनुसंधान गोरौल वैशाली के अध्यक्ष डॉ. राम निवास सिंह कृषि विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश शाही, कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर के अध्यक्ष डॉ. एसके राय, केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर, मृदा वैज्ञानिक डॉ. एपी राकेश, कृषि विज्ञान केंद्र सीतामढ़ी के डॉ. सच्चिदानंद प्रसाद, मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा के डॉ. मनोज कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. शंकर झा, डॉ. एसएस प्रसाद, डॉ. सीके झा, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. शिवेंद्र कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. रंजन लायक, डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. नीलांजय, केला अनुसंधान गोरौल वैशाली के अध्यक्ष डॉ. राम निवास सिंह कृषि विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश शाही, कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर के अध्यक्ष डॉ. एसके राय, केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर, मृदा वैज्ञानिक डॉ. एपी राकेश,अरुण कुमार ने प्रशिक्षण देते कई आयामों से परिचित कराया।

मौके पर केंद्र के पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. आरपी प्रसाद, गृह वैज्ञानिक डॉ. सीमा प्रधान, उद्यान वैज्ञानिक अंबा कुमारी सहित डॉ. चंदन कुमार,अरुण कुमार,संजीव कुमार,अमरंजय, राज किशोर महतो,दीपक कुमार, उदयचंद चौधरी समेत अन्य कर्मी भी थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मखाना किसानों के लिए खुशखबरी! दरभंगा के वैज्ञानिकों ने बताए पैदावार बढ़ाने के अचूक तरीके

Darbhanga News: दरभंगा के पोहाद्दी गांव में मखाना किसानों को राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती के गुर सिखाए। जैविक खेती और मिट्टी जांच पर जोर दिया गय#DarbhangaNews,#MakhanaFarming,#OrganicFarming

बिहार में जानलेवा गर्मी! IMD की चेतावनी: 19 जिलों में येलो अलर्ट, किन इलाकों में बढ़ी चुनौती?

Bihar Heatwave: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पटना समेत 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट और कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानस#BiharHeatwave,#PatnaWeather,#MonsoonUpdate

भोजपुर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर से पूरे बिहार में हड़कंप! क्या पुलिस ने छुपाया सच?

Bhojpur Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के बाद से इलाके में आक्रोश और तनाव है। पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, और राजनीतिक हलकों#BhojpurEncounter,#BharatTiwari,#BiharPolice

बिहार ने रचा इतिहास! मढ़ौरा प्लांट से 51वां लोकोमोटिव अफ्रीकी देश गिनी रवाना, ₹3000 करोड़ का मेगा डील | सम्राट -अश्विनी वैष्णव की हरी...

Bihar Locomotive Export: 51वां लोकोमोटिव बिहार के मढ़ौरा प्लांट से गिनी रवाना हुआ। यह 3000 करोड़ रुपये के निर्यात समझौते का हिस्सा है, जो बिहार की बढ़ती औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है।#BiharLocomotive,#MarhauraPlant,#GuineaExport