spot_img

Madhubani News | Jhanjharpur News | राज्यसभा सांसद, JDU Leader Sanjay Kumar Jha ने झंझारपुर को दिया सौगात, कहा अब जिला बनने में देर नहीं

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Jhanjharpur News | राज्यसभा सांसद, JDU Leader Sanjay Kumar Jha ने झंझारपुर को आज सौगात दिया। कहा, झंझारपुर जल्द जिला बनेंगा। इससे पहले  राज्य सभा सांसद संजय झा ने कवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विद्यापति टावर सौंदर्यीकरण कार्य व पुस्तकालय का उद्घाटन किया। जो तस्वीर आप देशज टाइम्स पर देख रहे हैं वह विद्यापति टावर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राज्य सभा सांसद संजय झा के साथ अन्य मौजूद विशिष्ट का है। पढ़िए पूरी खबर

Madhubani News | Jhanjharpur News | JDU leader Sanjay Kumar Jha | श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक भी सप्रेम पुस्तकालय को भेंट किया

- Advertisement -

- Advertisement -

झंझारपुर नगर परिषद कार्यालय के समीप स्थित विद्यापति टावर के सौंदर्यीकरण कार्य एवं पुस्तकालय का उद्घाटन रविवार को राज्यसभा सांसद संजय झा ने किया। मौके पर श्री झा ने श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक भी सप्रेम पुस्तकालय को भेंट किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा और भी पुस्तक विद्यापति टावर स्थित पुस्तकालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisement -

Madhubani News | Jhanjharpur News | JDU leader Sanjay Kumar Jha | अब झंझारपुर को जिला बनने में देरी नहीं लगेगी

श्री झा ने कहा कि जिस प्रकार झंझारपुर एवं आसपास के क्षेत्र का विकास हो रहा है अब झंझारपुर को जिला बनने में देरी नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी का कल्चर अब खत्म होने के कगार पर आ गया है। इसको फिर से जीवंत करने के लिए नगर परिषद एवं झंझारपुर एसडीएम धन्यवाद के पात्र हैं।

Madhubani News | Jhanjharpur News | JDU leader Sanjay Kumar Jha | यहां पर रोजगार के लिए उद्योग लगाने के लिए पहल करेंगे

उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि यहां पर औद्योगिक क्षेत्र अवस्थित है। उस विषय में वो उद्योग विभाग के मुख्य अपर सचिव संदीप पांड्रिक से वार्ता करेंगे और यहां पर रोजगार के लिए उद्योग लगाने के लिए पहल करेंगे। कहा रोजगार दिलाना उनका मुख्य उद्देश्य है। मिथिला हाट की तरह अन्य जगह भी अन्य तरीके से यहां के लोगों को रोजगार दिलाने का काम हमेशा करते रहेंगे।

Madhubani News | Jhanjharpur News | JDU leader Sanjay Kumar Jha | मेडिकल कॉलेज के निर्माण से यहां के हजारों लोगों को व्यवसाय मिलेगा

मेडिकल कॉलेज के निर्माण से यहां के हजारों लोगों को व्यवसाय मिलेगा। पहले डीएमसीएच में लोगों को इलाज करवाने जाना पड़ता था। 2025 के बाद झंझारपुर में ही छात्रों की पढ़ाई स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झंझारपुर में सड़क के चौड़ीकरण व जल निकासी का समाधान करने के लिए भी वो कृत संकल्पित हैं।

Madhubani News | Jhanjharpur News | JDU leader Sanjay Kumar Jha | एसडीएम कुमार गौरव ने उद्घाटन के बाद

 

एसडीएम कुमार गौरव ने उद्घाटन के बाद पुस्तकालय के बाबत कहा कि अभियान चलाकर भी इस पुस्तकालय में पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही प्रतिदिन यहां पर न्यूज पेपर की भी व्यवस्था रहेगी। जिससे आने वाले लोगों को पुस्तक के अलावा देश-विदेश की खबर भी उन्हें मिल सके।

Madhubani News | Jhanjharpur News | JDU leader Sanjay Kumar Jha | नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया

नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि 14 लाख 87 हजार रुपये से सौदर्यीकरण किए गए हैं। इसके अलावा डेढ़ लाख के बिजली का भी कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लोग काफी फोटो खिंचवा रहे हैं। जिससे इसकी रौनक और बढ़ गई है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष बबिता शर्मा, अजय टिबरेवाल समेत अन्य वार्ड पार्षद एवं लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase

जमालपुर को नहीं मिली नई पहचान! हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का मेंटेनेंस क्यों अटका, जानें

Jamalpur Railway News: जमालपुर को एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद पर ग्रहण लग गया है। 30 जून से हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू#JamalpurRailway,#HowrahJamalpurExpress,#EasternRailway