spot_img

Politics Of Bihar | बिहार की राजनीति वाली हवा है हवाई…हवाई | कानों में कह दी JDU-RJD के विलय पर इतनी बड़ी बात…Giriraj, Tejashwi, Lalu Prasad

मैं कान हूं, अपने जिम्मेदारियों से परेशान हूं। गालियां हों या तालियां। अच्छा हो या बुरा। सबको सुनकर, सहकर हैरान हूं। खैर छोड़िए्, मैं कान हूं...जी हां। यही है आज की बिहार पॉलिटिक्स...पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहार की राजनीति भी अजीब मोड़ पर है। यहां कोनों में इतनी बड़ी बातें कहीं जाती हैं जिससे बिहार की राजनीतिक दिशा ही बदल जाएगी लेकिन सबकुछ कान में है और मुंह पर यही है कि जल्द ही जदयू का राजद में विलय (JDU-RJD will merge, said Giriraj) हो जाएगा।

- Advertisement -

यह हम नहीं कह रहे, यह लालू जी ने गिरिराज सिंह के कानों में यह बात कही है जिसके बाद सियासी पारा हाई है। वहीं,गिरिराज सिंह को तेजस्वी यादव ने कैसा जबाब दिया है। यह भी हम आपको पढ़ाएंगें मगर पहले जान लीजिए कोनों में क्या कहा…

- Advertisement -

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्लेन में लालू यादव से हुई बात को लेकर बड़ा दावा किया। कहा कि लालू यादव ने जो बात कही है वो मैं सार्वजानिक रूप से अभी बता नहीं सकता। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि आने वाले दिनों में जदयू का विलय राजद में होने जा रहा है। गिरिराज सिंह के इस दावे को तेजस्वी यादव ने बेकार बताया। तेजस्वी ने कहा कि गिरिराज सिंह खबरों में रहने के लिए इस तरह का बायान देते हैं। पढ़िए पूरा माजरा…हवाई यात्रा की हवाई खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि जल्द ही जदयू का राजद में विलय होने वाला है। जल्द ही नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का राजद में विलय हो जाएगा। दिल्ली से आने के दौरान हवाई जहाज में लालू यादव ने कान में महत्वपूर्ण बातें कही है। उस पूरी बात का राजनीतिक दृष्टिकोण से खुलासा नहीं करूंगा। लेकिन उनकी बात से यह स्पष्ट हो गया है कि जदयू का राजद में बहुत जल्द विलय हो जाएगा।

वहीं, जवाब आया तेजस्वी का। आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह अपनी बात किसी और के मुंह में थोपना चाहते हैं। इस तरह से थोड़ी होता है। लेकिन ये तय है कि उनको कुछ न कुछ तो बोलते रहना है तभी तो लाईमलाईट में रहेंगे और खबरों में बने रहेंगे। जानिए आखिर गिरिराज ने कहा क्या फिर आगे…

गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रहा है।
गिरिराज सिंह ने कर्नाटक सरकार, आईएनडीआईए गठबंधन एवं राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला किया है। बेगूसराय प्रवास पर आए गिरिराज सिंह ने आज पत्रकारों से बात करते हुए जोरदार हमला किया है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर - बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 21 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना समेत कई जिलों के DM बदले

कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्धरमैया सरकार ने हिजाब पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है। यह सिर्फ हिजाब पर से प्रतिबंध हटाना नहीं है, बल्कि इस्लामिक सरिया कानून को स्थापित किया गया है। आईएनडीआईए गठबंधन और राहुल गांधी की जहां भी सरकार बनेगी, वहां इस्लामी कानून और सरिया कानून लागू होगा। इसी तरह की साजिश चल रही है।

जहां कहीं भी आईएनडीआईए गठबंधन और कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहां-वहां इस्लामी कानून लागू किया जाएगा। कर्नाटक में सिद्धरमैया द्वारा हिजाब पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का भाजपा विरोध करती है। यह सनातन के खात्मे का सुनियोजित तरीका है। एक तरफ हलाल और दूसरी तरफ यह इस्लामी सरिया कानून गलत है। भारतीय जनता पार्टी जहां-जहां ऐसा होगा वहां विरोध करती रहेगी।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि वीके पांडियन की ओर से प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर के भीतर बीफ प्रमोटर को अनुमति देना धर्म, इतिहास और आध्यात्मिकता की उपेक्षा है। जिम्मेदार लोगों पर त्वरित और गंभीर करवाई होनी चाहिए। बीफ प्रमोटर को मंदिर में घुसने का कोई अधिकार नहीं है। पांडियन को मंदिर के पुजारी एवं देश के सभी हिंदुओं से भी माफी मांगनी चाहिए। उड़ीसा में ही नहीं पूरे देश में इसका विरोध होना चाहिए।

बेगूसराय में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर भी गिरिराज सिंह ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में 90 के दशक में जब जंगलराज चल रहा था तो यहां डॉ. रामाश्रय सिंह का अपहरण हो गया। डॉ. प्रेमचंद से फिरौती लिया गया, उसकी फिर से शुरुआत हो गई है। जंगलराज-2 में डॉ. रुपेश कुमार को पत्र लिखकर बदमाशों ने 20 करोड़ की रंगदारी मांगी है। पुलिस अभी तक अपराधी के पास नहीं पहुंची है।

यह भी पढ़ें:  अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ' आसमान ' से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

उन्होंने कहा कि ऐसे में लालू यादव और नीतीश कुमार बताएं कि यहां के कारोबारी आखिर बेगूसराय में कैसे रहें, वे कहां जाएं। बेगूसराय में चार सौ से अधिक डॉक्टर हैं, सभी डॉक्टर और व्यवसायी दहशत में हैं, परेशान हैं। शराब माफिया पुलिस अधिकारी को कुचलकर मार देते हैं। अपराधियों का तांडव तेज हो गया है, व्यवसायी बेगूसराय से पलायन करने का प्रोग्राम बना रहे हैं।

दरअसल, भाजपा की ओर से लगातार इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन को लेकर कहा जा रहा है कि वहां बैचैनी है। नीतीश कुमार नाराज हैं। मगर तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन की बैठक के बाद भाजपा वालों में बैचैनी है। बीते दिन को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में देशभर से जुटे पदाधिकारियों संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का वोट प्रतिशत पचास से ऊपर पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना पड़ेगा। इसपर जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि कहने से कुछ थोड़ी हो जाता है। बोलने में कुछ जाता थोड़ी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice