अप्रैल,28,2024
spot_img

Bihar में जीविका दीदी अब उड़ाएंगीं ड्रोन, काटेंगी ट्रेन और हवाई जहाज की टिकट

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar में जीविका दीदी अब उड़ाएंगीं ड्रोन, काटेंगी ट्रेन और हवाई जहाज की टिकट। इतना ही नहीं, पापड़ उद्योग से भी जुड़ेंगी। इसके लिए सरकार ने जीविका दीदियों को कई तरह के प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बना रही है। इसी के तहत अब, जीविका दीदी अब सिर्फ घरेलू स्वरोजगार ही नहीं करेंगी, बल्कि ड्रोन उड़ाने के साथ-साथ ट्रेन और हवाई जहाज का टिकट भी काटेंगी।

होटल भी बुक करेगी और लिथियम बैटरी भी बनाएंगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्वोत्तर भारत के पहले लिथियम बैट्री प्लांट का बेगूसराय में शिलान्यास किया। इसके साथ ही इज माय ट्रीप के पायलट प्रोजेक्ट की भी शुरूआत की।


केंद्र सरकार का लक्ष्य सभी जीविका दीदी को लखपति बनाने का है। वहीं लखपति दीदी को सुपर लखपति बनाया जाएगा।  जीविका दीदी बैंक कोरेसपोंडेंटद सखी, बैंक सखी, कृषि सखी, पशु सखी, मत्स्य सखी आदि के रूप में पहचान बना चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| Nepali Railway Station के Ticket Counter के पास लगी आग...फिर ये हुआ...? IRCON के Joint Deputy GM Vivek Nigam

अब दूर ट्रेवल सखी के रूप में भी पहचान स्थापित करेंगी। पापड़ एक बड़ा उद्योग का क्षेत्र है। देश की जीविका दीदी को इस उद्योग से जोड़ा जा रहा है। कारोबार के लिए जीविका दीदी को 15 सौ करोड़ का लोन उपलब्ध कराया गया है। ब्याज दर में उन्हें छूट भी दी जा रही है।

सरकार के साथ 5 मार्च को एमओयू पर सिग्नेचर के बाद देश के 10 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इज माय ट्रीप के बुकिंग की कमान जीविका दीदी को दी जा रही है। बिहार में सिर्फ बेगूसराय जिले का चयन किया गया है। इस दौरान दो जीविका दीदी को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और इज माय ट्रीप के वाइस प्रेसिडेंट ने कंप्यूटर दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News |Rohtas News| घर की चूल्हे की आग से 4 लोग जिंदा मरे, तीन बच्चियों समेत महिला की निकली आग से लाश

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें