

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के अवकाश का मंगलवार को आखिरी दिन था। आज से वह अपने काम पर वापस लौट सकते हैं, और एक बार फिर शिक्षा विभाग में एसीएस का पद संभालेंगे। वहीं केके पाठक आज से अपना पद संभालेंगे या वह अपनी छट्टी और बढ़ाएंगे यह अब भी एक (kk pathaks leave ended) बड़े सवालों में जकड़ा है।
KK Pathak | केके ने फिर से छुट्टी बढ़ा ली है
एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि केके पाठक ने फिर से छुट्टी बढ़ा ली है। अब वह तीस जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे। वैसे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। कयास हैं, केके पाठक की जगह शिक्षा विभाग को दो-तीन में नया अपर मुख्य सचिव मिल सकता है। साथ ही, जिस अवकाश का मंगलवार को आखिरी दिन था। ऐसे में संभावना यह भी हैं कि कहीं वह अपने काम पर वापस लौट ना जाएं।
KK Pathak | तो क्या फिर से संभालेंगे एसीएस का पद या…
तो क्या, एक बार फिर शिक्षा विभाग में एसीएस का पद संभालेंगे। वहीं केके पाठक आज से अपना पद संभालेंगे या वह अपनी छट्टी और बढ़ाएंगे यह अब भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। केके पाठक ने पहले 14 जनवरी तक छट्टी ली थी जिसके बाद उन्होंने अपनी छुट्टी बढ़ा कर 16 जनवरी कर ली।
KK Pathak | आज 17 जनवरी है, एक बार फिर से चर्चा-ए-आम…
वहीं आज 17 जनवरी को केके पाठक एक बार फिर अपने काम पर लौट सकते हैं। पाठक के छुट्टी पर जाने के दौरान उन्होंने उनका कार्यभार शिक्षा सचिव वैद्यनाथ यादव ने संभाला है। केके पाठक बीते 8 जनवरी से अवकाश पर है। स्वास्थ्य कारणों को लेकर वह 14 जनवरी तक छुट्टी पर थे। इस दौरान केके पाठक कुछ वक्त के लिए अपने दफ्तर आए थे लेकिन फिर वह चले गए और अपनी छुट्टी भी दो दिन और बढ़ा ली।
KK Pathak | जून 2023 का दिन शिक्षा विभाग के लिए था खास
1990 बैच के आईएएस केके पाठक अपने सख् तेवर के लिए जाने जाते हैं। जून 2023 में केके पाठक ने बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद का चार्ज लिया था। इसके बाद लगातार एक के बाद एक फैसलों की वजह से वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके नेतृत्व में राज्य में सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े दो लाख से अधिक शिक्षकों के पद को भरा गया।
KK Pathak | त्यागपत्र को लेकर लगे थे कयास, क्या सचमुच
केके पाठक के छुट्टी पर रहने के दौरान उनका फर्जी त्याग पत्र भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। माना जा रहा था केके पाठक ने अपना इस्तीफा दे दिया है लेकिन इस्तीफे की बात फर्जी निकली। विभाग के सूत्रों के मुताबिक केके पाठक ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
KK Pathak | एसीएस का चार्ज फिलहाल बैद्यनाथ यादव के पास
फिलहाल एसीएस का चार्ज बैद्यनाथ यादव के पास है। वे ही विभाग के सभी जरूरी फैसले ले रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अपर मुख्य सचिव के छुट्टी में जाने पर उनका कार्यभार अपने जूनियर अधिकारी को देना एक सामान्य प्रक्रिया है। जिसके बाद यह मामला शांत हुआ। वहीं अब माना जा रहा है कि आज से केके पाठक अपने काम पर लौट सकते हैं।
KK Pathak | इस सख्ती के कायम हैं हम…
केके पाठक 1990 बैच के आईएएस हैं। वह एक तेजतर्रार अफसर हैं। सख्ती से काम करने के लिए जाने जाते हैं। केके पाठक पिछले साल जून के महीने में नीतीश सरकार में शिक्षा विभाग के अपर सचिव बनाए गए। जिसके बाद से ही उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का बीड़ा उठा लिया।
KK Pathak | बेपटरी व्यवस्था को सुधारा, बड़ा नाम कमाया
केके पाठक के सख्ती के कारण बिहार की बेपटरी हुई शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर आ रही थी। वहीं इस दौरान केके पाठक को कई विरोध भी झेलना पड़ा है। वहीं अब माना जा रहा है कि आज से एक बार फिर केके पाठक बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का काम शुरू कर देंगे।
KK Pathak | बेहतर और ईमानदार काम के किस्से क्या कहने
फिर केके पाठक बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का काम शुरू करें यही अधिकांश बिहारवासियों की चाहत है। कारण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार का मतलब भविष्य का अध्याय होगा उज्जवल। ऐसे खुद्दार अफसरों का होना बिहार प्रशासन के लिए सौभाग्य। मगर, ईमानदारी की पूछ कहां। चाहे बात पत्रकारिता की ही क्यों ना करें। आप ईमानदार हैं तो साइड में रहिए। यहां बेइमानों की चलती है। बेइमानों की सुनी जाती है।








