spot_img

BIHAR में आज भी ‘डायन’ है… मार दी गई घर के दरवाजे पर, 60 साल की महिला की धारदार हथियार से हत्या

spot_img
- Advertisement -

मधेपुरा, देशज टाइम्स। मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र (Purainee Thana, Madhepura) में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अपराधियों ने डायन का आरोप (Witchcraft Allegation) लगाकर 60 वर्षीय वृद्ध महिला की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी।

- Advertisement -

दरवाजे पर खड़ी थी महिला, अपराधियों ने कर दिया हमला

घटना वंशगोपाल गोठ बस्ती वार्ड संख्या-02 की है। मृतका की पहचान मेहरून खातून (पत्नी – मोहम्मद रसूल, उम्र 60 वर्ष) के रूप में हुई। वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

- Advertisement -

परिजनों का आरोप – डायन का झूठा आरोप लगाकर की गई हत्या

शव को देखकर परिजनों में चीख-पुकार और मातम मच गया। मृतका के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी मां को डायन होने के झूठे आरोप में मार डाला गया।

- Advertisement -

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मधेपुरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Superstition और डायन प्रथा

यह घटना एक बार फिर अंधविश्वास (Superstition) और डायन प्रथा (Witch-Hunting in Bihar) की भयावह तस्वीर सामने लाती है। वृद्ध महिला की निर्मम हत्या से गांव में दहशत और परिजनों में गहरा शोक है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather News: मौसम बदलने वाला है! IMD Alert तेज हवा, बारिश, ठनका का खतरा, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और सीवान रहें...

Patna Weather News: बिहार में जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। IMD ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के साथ ही कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की चेत#PatnaWeather,#BiharMonsoon,#IMDAlert

Bhojpur Agniveer News: हृदय विदारक: वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, भोजपुर के अग्निवीर दानिश शहीद

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश हो गया, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए। इनमें बिहार के भोजपुर जिले के कायमनगर गांव के अग्निवीर दानिश आलम भी#BhojpurNews,#AgniveerShaheed,#AN32Crash

Samastipur Railway News: बड़ी खबर! सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, चंपारण, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और...

केंद्रीय चयन पर्षद की सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने 14 जून को 4 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। मधुबनी, मुजफ्फरपुर और बे#SamastipurNews,#BiharRailway,#ExamSpecialTrains

Samastipur Railway News: पंजाब जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत! रेलवे ने विशेष ट्रेनों के समय और मार्ग बदले

यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने पंजाब जाने वाली विशेष ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया है। अब ये ट्रेनें नियमित गाड़ियों के अनुरूप चलेंगी,#SamastipurNews,#IndianRailways,#TrainSchedule