अप्रैल,30,2024
spot_img

पारिवारिक विवाद में महिला की MADHUBANI में पीट-पीटकर हत्या, 3 गिरफ्तार, PM का इंतजार

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज न्यूज। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के नवनगर चौपाल टोले में रिश्तेदारी विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पैंतीस वर्षीया इंदु देवी की हत्या में मंगल चौपाल, उसकी पत्नी संतुलिया देवी व बेटी संजू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, नवनगर चौपाल टोले की  इंदु देवी की रहने वाली थी। उसकी बहन की बेटी रिंकी देवी की शादी भी इसी गांव के बैद्यनाथ चौपाल के पुत्र मंगल चौपाल से कुछ महीने पहले ही हुई थी। बाद में रिंकी का पति दूसरे प्रदेश में रहने लगा। बाद में पति के जाते ही रिंकी के के साथ ससुराल के अन्य लोग मारपीट करने लगे। यहां तक उस पर गर्भपात के लिए भी दवाब बनाने लगे। ससुराल वालों के अत्याचार से परेशान रिंकी ने यह बात अपनी मौसी इंदु देवी को बताई।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna High Court News | बिहार में 10 हजार से ज्यादा ANM की होगी बहाली, Patna High Court का Big Decision

इंदु ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की मगर उसके साथ भी मारपीट हुई। मारपीट इतनी भयानक थी कि रेफरल अस्पताल अंधराठाढ़ी से उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया। मगर नाजुक हालत को देखते हुए वहां से भी चिकित्स्कों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इसी बीच रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष गया सिंह ने बताया,परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। PM यानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई और तेज करेंगे।पारिवारिक विवाद में महिला की MADHUBANI में पीट-पीटकर हत्या, 3 गिरफ्तार, PM का इंतजार

यह भी पढ़ें:  Bihar News |Home Minister Amit Shah | हवा में कुछ सेंकेंड झूल गया Amit Shah का हेलीकॉप्टर...बड़ा हादसा टला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें