मई,2,2024
spot_img

बिस्फी में घर से सौ मीटर की दूरी पर बगीचे से मिली महिला की लाश, हत्या में उलझी पुलिस, सास हिरासत में

spot_img
spot_img
spot_img

बिस्फी। स्थानीय थाना क्षेत्र के धजवा गाछी में संदेहास्पद हालत में एक महिला की लाश मिली है। मृतका की पहचान गोला बिस्फी निवासी पति धनिक मंडल की पत्नी बिनीता देवी के रूप में हुई है। धजवा में आम के बगीचे से एक 25 वर्षीय महिला की लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा बिस्फी थाना पुलिस को दी गई।

 

 

 

सूचना मिलते ही बिस्फी थाना अध्यक्ष संजय कुमार,एसआई सुभाष सिंह,एएसआई सुरेश चोधरी,रबिन्द्र चैधरी सहित दलबल के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव के तफ्तीश में जुट गई है। महिला के शव को देखने के बाद स्थिति एवं संदेहास्पद बन गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही। गाछी में महिला की लाश मिलने और घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गयी।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| अग्निशमन वाहन से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, विरोध में आगजनी, बवाल, भाग रहे वाहन को रोक रहे दो बाइक सवार को भी चालक ने कुचला, डीएमसीएच रेफर

 

अभी तक महिला की मौत के कारणों का पता चल पाया है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पति मजदूरी हेतु प्रदेश में कार्य करते हैं। मृतक की शादी की करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी जिमसें एक भी बच्चे नहीं हैं। पुलिस आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर शव के अंत्यपरीक्षण के लिए उसे अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की शव घर से लगभग एक सौ मीटर के दूरी पर मिली हैं बहरहाल गाछी से महिला की लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। वहीं पुलिस द्वारा मृतक के सास को पूछताछ के लिए कब्जे में ले ली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें