अप्रैल,28,2024
spot_img

मधुबनी में जमीन विवाद में खूनी खेल, चली ताबड़तोड़ गोली, एक की हत्या, आधा दर्जन गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी में  जमीनी विवाद में  एक ही हत्या व ताबड़तोड़ फायरिंग  से पूरा नगर थाना क्षेत्र का सुंदरपुर भिट्टी गांव दहल उठा है। गांव में जमीन से कब्जा हटाने के विवाद में जमकर हुई फायरिंग में कई लोग जख्मी हो गए हैं। वहीं, तीस वर्षीय ललन पासवान की हत्या हो गई है।

इसके अलावे छह से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। गांव में तनाव है। नगर डीएसपी कामिनी बाला समेत कई थानों की पुलिस वहां कैंप  कर रही है।  पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं,जख्मियों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यहां करीब दर्जनों बीघा जमीन पर लाल झंडा गाड़ दिया गया था। इसमें रैयती जमीन भी  शामिल है। इसके बाद प्रशासन की मध्यस्थता में जमीन खाली करने को लेकर समझौता भी हुआ मगर, लॉकडाउन के कारण जमीन खाली नहीं हो पाने के कारण बुधवार को दर्जनों की संख्या में हथियार के साथ पहुंचे लोगों ने जमीन खाली कराते हुए चहारदीवारी बनवाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News | बहन की बिदाग़री में भाई की कुचलकर मौत...बहन कार में, पीछे बाइक पर था भाई, वाहन ने कुचला...,आंसू कहां थमने वाली...

इसी बीच, जमीन पर बसे लोगों के विरोध के बाद विवाद हिंसक रूप ले लिया। ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर पहुंचने में पुलिस की  देरी से वहां गोलियों की बौछार हो गई। मामले में मुखिया अरुण झा समेत अन्य लोगों पर एफआईआर की गई है।  दूसरे पक्ष से भी एफआईआर दर्ज की गई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें