मई,6,2024
spot_img

कह रहे अंधराठाढ़ी के किसान-जब सरकार को सुविधा ही नहीं देनी तो डिजिटल होने का क्या फायदा

spot_img
spot_img
spot_img

अंधराठाढ़ी रिपोर्टर/संवाद। बिहार बीज विनिमय निगम की लापरवाही से दूरदराज से आए किसानों को बुधवार को भी कृषि विभाग से बीज नहीं मिल पाया। जबकि किसान kishan-anrathari अलसुबह से प्रखंड में विभाग के दफ्तर के बाहर गेँहू एवं चना बीज मिलने के लिए लंबी कतार लगाकर खड़े थे।

जानकारी के अनुसार, बिहार बीज निगम का सर्वर फेल होने के कारण किसानों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि प्रखंड कृषि विभाग लगातार मेहनत में जुटा रहा मगर विभाग का सर्वर ठीक नही हो सका। लिहाजा किसानों को बिना बीज लिए ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि आये हुए किसानों के गुस्से का सामना कृषि विभाग को ही करना पड़ा।

कृषि विभाग की ओर से अनुदानित दर पर बीज वितरण के लिए किसानों को निबंधन के बाद ओटीपी दिया गया था। मगर बीआरबीएन के सर्वर फेल होने से किसानों को बीज नही मिल पाया। इस बाबत बीएओ आलोक कुमार ने बताया कि किसानों की मांग के अनुरूप उन्हें बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।

लेकिन सर्वर नही खुलने के कारण बीज नहीं दिया जा सका। उन्होंने सनस्य की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी को दे दी है। साथ ही जल्द ही किसानों के बीच सुलभतापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की कोशिश जारी है। बताते चलें कि अंधराठाढ़ी kishan-anrathari ई किसान भवन में बुधवार को दर्जनों किसान बीज लेने पहुंचे थे।

हरना, गनौली, डुमरा, ठाढ़ी दक्षिण, मदना आदि जगहों के किसानों ने बताया कि वो कई दिनों से यहां आ रहे हैं लेकिन यहां बीज नहीं मिल पाता है। जबकि सभी किसानों के पास ओटीपी मौजूद रहने के बावजूद बीज नही मिल रहा है। किसान उर्मिला देवी, फुल कुमारी देवी, संस्कार देवी पप्पू यादव, शांति देवी,पूनम देवी, सियाराम यादव, नसीर अंसारी आदि किसानों ने बताया कि जब सरकार को सुविधा ही नहीं देनी तो डिजिटल होने का क्या फायदा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें