मई,3,2024
spot_img

मधुबनी में पोता था अस्पताल में भर्ती, उसके लिए खाना लेकर जा रहे दादा को बस ने कुचला, मौत

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, madhubani देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर थाना क्षेत्र के मधुबनी मेडिकल कॉलेज के समीप मधुबनी सकरी मुख्य सड़क पर बुधवार को दोपहर ढ़ाई बजे एक अधेड़ साइकिल सवार की मौत बस की ठोकर लगने से हो गई।

मृतक की पहचान पंडोल थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी मो मुस्ताक के रूप में हुई। मधुबनी मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का पोता मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसका गुरुवार को पथरी का ऑपरेशन होना है। मृतक अपने गांव से साइकिल से पोता एवं परिजनों के लिए खाना लेकर आ रहे थे।

इसी दौरान सड़क पार करते समय अज्ञात बस की ठोकर से उनकी मौत हो गई। संवाद प्रेषण तक मृतक का शव सड़क किनारे पड़ी थी। वहीं मृतक के परिजनों का सड़क किनारे रो रो कर बुरा हाल था. नगर थाना की पुलिस,सब इंस्पेक्टर चंद्रकेतु एवं पैंथर मोबाइल की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। घटनास्थल से मृतक के परिजन पुलिस को शव को उठाने नहीं दे रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

तथा गांव परिजनों से लोगों के आने का इंतजार कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की जांच करें तो यह पता चल सकता है कि किस बस के ठोकर से अधेड़ की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कुछ देर के लिए सड़क जाम किया गया था। परंतू पुलिस के आने के बाद जाम को हटा दिया गया। तथा मृतक के शव को सड़क किनारे रखा गया था। मृतक द्वारा चला रहे साइकिल में खाना रखा झोला खून से लथपथ था। सड़क पर भी खून की छीटें बिखरी हुई थी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें