मई,3,2024
spot_img

मधुबनी में डायन का खेल, अंधविश्वास में वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो। झंझारपुर में एक लोकहर्षक घटना को अंजाम दिया गया है। यहां एक महिला को डायन व अंधविश्वास के चक्कर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मामला, आरएस ओपी क्षेत्र के बेहट उत्तरी पंचायत के वार्ड 1 का है।

यहां डायन व अंधविश्वास के चक्कर में सोनरे पोखर मोहल्ले के महादलित टोला के स्व. अर्जुन सदाय की पत्नी पुरनी देवी की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने महिला के पुत्र के बयान पर तीन महिलाओं समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुटी है। सभी आरोपी फरार हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Bhojpur News| रेत माफिया के वर्चस्व का Bloody Game, कई राउंड फायरिंग, दो Laborers killed

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। वहीं पुरनी के  पुत्र राम लोचन सदाय के बयान पर पड़ोसी महिलाओं डोमनी देवी, सत्तनी देवी, सावित्री देवी, सियाराम सदाय, अरुण सदाय व हरेराम सदाय लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  Siwan News| आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश पर बराती की पहले पिटाई, फिर चाकू से गोद हत्या

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें