मई,3,2024
spot_img

मधुबनी में दर्दनाक हादसा, श्राद्धकर्म के खौलते दूध में गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज न्यूज। जिले के बरैल गांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के वार्ड बारह  में सोमवार को खौलते दूध के बर्तन में गिरने से दो मासूम बच्चों सीताराम दास के डेढ़ साल के बेटे अमित कुमार और रामविलास दास की 5 साल की बेटी अंजली  की मौत हो गई। परिजनों ने तत्काल घटना के बाद दोनों बच्चों को बुरी तरह झुलसे अवस्था में  इलाज के लिए डीएमसीएच ले जा रहे थे। रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार  पिता सीताराम दास ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया, उनके दिवंगत मामा स्व. लखन दास के निधन पर श्राद्ध कर्म को लेकर भोज का आयोजन किया जा रहा था। भोज दिन में एक बजे से होना था। इसके लिए बड़े बर्तन में दूध गर्म किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बेटा अमित और उनकी ममेरी बहन अंजली खेल रहे थे।

इसी दौरान अचानक दोनों दूध के बर्तन में गिरकर बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए दरभंगा ले जा रहे थे। जहां रास्ते में दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामशीष कामती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मृत बच्चों को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। मृत के आश्रितों को आपदा के तहत हर संभव सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें