मई,7,2024
spot_img

मधुबनी में अवैध संबंध का खूनी खेल, महिला ने परिवार के 6 लोगों को पिलाई जहर देकर चाय,1मरा

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर में  अवैध संबंध में यहां खूनी खेल खेला गया है। यहां की एक  महिला ने परिवार के छह सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर जान मारने की कोशिश की। इसमें देवर की मौत हो गई।वहीं, आरोपी महिला के दो बच्चों की हालत गंभीर है। गंभीरावस्था में सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, सादुल्लहपुर में महिला चंदा देवी ने अवैध संबंधों में अपने परिवार के छह सदस्यों  देवर संतोष साह, सास समेत अपने तीन बेटों को चाय में जहर मिलाकर पिलाते हुए खुद भी जहरीली चाय पी ली।

इससे  देवर संतोष साह की मौत हो गई।  वहीं संतोष साह का भतीजा दस वर्षीय अभिषेक साह, छह साल का  प्रभात कुमार की हालत नाजुक है। सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। परिवार के तीन अन्य सदस्य इलाज के बाद खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना में चंदा देवी का बड़ा बेटा और उसकी सास घर पर ही खतरे से बाहर है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट और बेनीबाद के ग्रामीणों सुनिए...कीजिए 112 पर फोन 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

अवैध संबंध का विरोध करने से नाराज थी। बार-बार रोकटोक से परेशान होकर उसने पूरे परिवार काे ही खत्म करने की एक खतरनाक योजना बना डाली।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें