मई,6,2024
spot_img

बिस्फी में योगी ने कहा, मोदी ने 370 समाप्त कर प्रत्येक नागरिकों को कश्मीर का अंग बनाया

spot_img
spot_img
spot_img

बिस्फी, देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सोने लाल मुनि लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस चुनावी सभा का आयोजन राजग गठबंधन भाजपा प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर उर्फ बचैल के पक्ष में किया गया था।

सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे जब भी मिथिला के धरती पर आते हैं तो वह मां जानकी सीता की स्मृति लेकर आते हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। देश के कोने कोने में जो भी सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं,वे राम और जानकी की पूजा करते हैं। कांग्रेस अपने 55 वर्ष के शासनकाल में हिंदुस्तान की सभ्यता एवं संस्कृति को मिटाने पर तुला था। आप जनता मालिक की कृपा से कांग्रेस खदेड़ दिए गए हैं।  केन्द्र में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी। जिन्होंने कश्मीर से 370 धारा समाप्त कर प्रत्येक नागरिकों के लिए भी कश्मीर भारत का अंग है,उस बात को स्पष्ट कर दिया।

कहा, उनके ही नेतृत्व में अयोध्या में श्री राम जानकी मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।भाजपा सबका साथ सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सब के साथ न्याय की राह पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो बोलते हैं वह करते हैं। वे जात धर्म की राजनीति नहीं करते हैं वे विकास की राजनीति करते हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें