spot_img

मधुबनी पुलिस ने अंतर प्रदेशीय मादक पदार्थ तस्करों के गैंग का किया खुलासा…कपड़ा फेरी के नाम पर चल रहा था कारोबार..1 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी से बड़ी खबर है जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद करते हुए दो अंतर प्रदेश के तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब एक करोड़ आंकी गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इसमें सुजापुर बाबुन थाना कालिया चौक मालदा के रहने वाले कमरुद जमा के पुत्र मुजफ्फर हुसैन और सुजापुर बाबुन के ही जमीउल शेख के पुत्र फारुक को एक किलो पांच ग्राम (1005 ग्राम) ब्राउन शुगर के साथ दबोचा गया है। इसकी कीमत लगभग एक करोड़ है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पंडौल पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। बताया गया हुसैन मधुबनी के एक मकान में किराएदार के तौर पर रह रहा है। साथ ही वहां रहकर कपड़ा की फेरी कर रहा हैं। उन किरायेदारों के पास ही ब्राउन शुगर होने का पता चला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर में संदिग्ध मौत, ससुराल में युवक ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस को सूचना मिली कि ब्राउन शुगर खरीदने के लिए ग्राम छर्रापट्टी, कमलाबाड़ी, थाना जयनगर के दो लोग वहां पहुंचे हैं। सूचना मिलते वहां छापेमारी की गई। इसी में ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इस ब्राउन शुगर की कीमत लगभग एक करोड़  है। ब्राउन शुगर के अलावा मौके से दो तस्करों को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों तस्कर प. बंगाल के रहने वाले बताए गए। पुलिस ने पंडौल थाना में एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार प्रशासनिक फेरबदल, CM Samrat समेत कई मंत्रियों को मिले नए आप्त सचिव, पढ़ें पूरी लिस्ट

बिहार प्रशासनिक फेरबदल: बिहार में नई सरकार बनी है, नए मंत्री आए हैं और...

Bihar Teacher: पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विशिष्ट शिक्षकों को मिला मनचाहा जिला चुनने का अधिकार

Bihar Teacher: बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए पटना हाईकोर्ट से एक बड़ी खुशखबरी...

Darbhanga News: दरभंगा में Bail Rejected जानलेवा हमला, अपहरण और गबन के आरोपियों को कोर्ट से नहीं मिली राहत

Bail Rejected: दरभंगा न्याय मंडल से खबर है कि विभिन्न संगीन मामलों में आरोपितों...