back to top
15 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani News | मधुबनी बनेगा Bihar में सबसे अधिक VTR Achieving जिला, बस…Selfie By Voting मत भूलना ए-मेरे-युवा जोश…

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

Madhubani News | मधुबनी इसबार लोकसभा चुनाव में नया अध्याय लिखने जा रहा है जहां मधुबनी का नाम Bihar में सबसे अधिक VTR Achieving जिले में शामिल होने वाला है। बस…Selfie By Voting मत भूलना ए-मेरे-युवा जोश यही है…36-मधुबनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर अश्विनी कुमार मधुबनी (Electoral Registration Officer cum Sub-Divisional Officer Sadar Ashwini Kumar) की युवाओं से अपील। जहां…

जानकारी के अनुसार, निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वाधान में आर के कॉलेज मधुबनी में मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के तहत आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

Madhubani News | यही हमारे विकास के लिए प्रगतिशील नीतियां बनाएंगे

अनुमंडल पदाधिकारी सदर अश्विनी कुमार (Electoral Registration Officer cum Sub-Divisional Officer Sadar Ashwini Kumar)ने सभी छात्र और छात्राओं के बीच मतदान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में प्रत्येक नागरिक को चुनने तथा चुने जाने का अधिकार प्राप्त है।अपने बहुमूल्य मतों का प्रयोग कर हम अपने देश के लिए बेहतर सरकार का निर्माण कर सकते हैं जो हमारे विकास के लिए प्रगतिशील नीतियां बनाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime | आज Mumbai लौटना था, 2 महीने बाद होनी थी शादी… Salman की चाकू घोंपकर हत्या!

Madhubani News | आप सभी युवाओं के जोश और ऊर्जा को देखकर मुझे लगता है

प्रत्येक नागरिक जिसकी आयु 18 वर्ष पूरी हो तथा उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तो उन्हें मत देने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि आप सभी युवाओं के जोश और ऊर्जा को देखकर मुझे लगता है कि इस बार मधुबनी जिला पूरे बिहार में सबसे अधिक vtr प्राप्त करने वाला जिला बनेगा।

Madhubani News | मत देकर सेल्फी वॉट्सएप ग्रुप, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करें

अतः आगामी लोक सभा आम निर्वाचन में सभी कामों को छोड़कर पहले मतदान करें।अपने घर पड़ोस के सभी मतदातों से मत दिलवाएं। मत देकर सेल्फी वॉट्सएप ग्रुप, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करें। सभी छात्रों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अद्यतन it applications,c vigil ,saksham app,voter help line app,know your candidates app के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराते हुए मतदान हेतु शपथ दिलाया गया।

Madhubani News | कैंपस एंबेसडर अशोक कुमार के साथ ये थे अभियान में मौजूद, जहां जीतेगा तो सिर्फ मधुबनी

इस अभियान में अवर निर्वाचन पदाधिकारी सदर मधुबनी, आरके कॉलेज के निर्वाचन साक्षरता क्लब के कैंपस एंबेसडर अशोक कुमार तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के Kusheshwarsthan में धर्मशाला की रेलिंग गिरी, 3 जख्मी, Ambulance को धक्का मार… 2 DMCH रेफर

शिवगंगा घाट पर टूटी रेलिंग, 3 घायल! गनीमत रही कि हादसा भीड़ में नहीं...

Darbhanga में 30 साल पुराने Ram Kripal Choudhary Murder Case में Darbhanga Court सख्त, दिया अंतिम मौका –अब चूके तो फंसे

“30 साल पुराना हत्याकांड, अब कोर्ट ने दी अंतिम चेतावनी” “दरभंगा में 1994 में...

Darbhanga News | भरवाड़ा में पानी के नाम पर लाठी-डंडों से हमला! पत्थरबाज़ी, असलहे के साथ हंगामा, मारपीट

मस्जिद में पानी के लिए पहुंचे तो लाठी-डंडों से हुआ हमला! भरवाड़ा में मचा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें