हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। खिरहर थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ मनचलों ने 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को हथियार के बल पर घर से उठा आम के बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में लड़की के पिता ने खिरहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के बालाराही गांव निवासी टिंकू कुमार चौपाल, मो.राजा व राजा कुमार मंडल को नामजद किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार कांड में नामजद सभी आरोपित घर में घुसकर हथियार के बल पर लड़की का मुंह गमछा से बंद कर दिया।
और, उठाकर बगल में आम के बगीचे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। लेकिन तब तक एक बाइक आ गई और बाइक की रौशनी देखकर सभी आरोपी लड़की को छोड़कर वहां से भाग निकले। थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि मामले में सभी आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।