back to top
31 अक्टूबर, 2024
spot_img

मधुबनी में अपराधी बेखौफ, दिन-दहाड़ मुखिया को खेत में खदेड़कर मारी गोली, हालत गंभीर, दरभंगा रेफर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

धुबनी में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। आलू व्यवसायी के घर भीषण डाका की खबर शांत भी नहीं हुई कि मधुबनी के बिहारी पंचायत के मुखिया विजय साह को अपराधियों ने भून दिया। गोली से लथपथ विजय शाह की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें मधुबनी में प्राथमिक इलाज के बाद गंभारावस्था में दरभंगा रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, दिन के करीब दो बजे मुखिया विजय साह परसा गांव स्थित अपने ईंट भट्‌ठा पर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बिहारी और परसा के बीच मुर्गा फार्म के निकट सामने से दो बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया पर पिस्तौल तान दी।

तत्काल मुखिया बाइक से नीचे खेत में कूद पड़े, लेकिन अपराधियों ने गोली चला दी जो मुखिया के कमर में लगते हुए शरीर के पार हो गई। गोली लगते ही मुखिया खेत में ही गिर पड़े। अपराधी वहां से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें मधवापुर पीएचसी लाया जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद मुखिया को दरभंगा रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए अपराधियों को दबोचने की कवायद शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

मधवापुर थानाध्यक्ष राजकुमार मंडल व सीओ रामकुमार पासवान भी दल-बल के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। डीएसपी अरुण कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्रामीणों ने घायल मुखिया को पीएचसी लाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे रेफर कर दिया गया। मुखिया को गोली लगने की खबर आग की तरह फैली। उसके बाद लोगों का हुजूम घटनास्थल व पीएचसी पर जुटने लगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, परजिनों में कोहराम मचा है।

 

जरूर पढ़ें

Darbhanga में चाय नाश्ता के बाद दिखाई दबंगई, महिला दुकानदार को पीटा, कपड़े फाड़ी, परिजनों को कूटा

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के बलिया गांव में सुबह-सुबह चाय-नाश्ता के पैसे मांगने...

Darbhanga के बिरौल में शिक्षक दंपती पर फायरिंग, पत्नी घायल, बदमाशों की तलाश में जुटी Darbhanga Police, जानिए क्या है पूरा मामला

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुआरी गांव में बुधवार की रात उस...

… आख़िर अचानक Darbhanga के जाले में तेजस्वी यादव ने क्यूं कहा — में उम्र का कच्चा हूं लेकिन…पढ़िए

जाले। काजी अहमद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें