spot_img

जयनगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, लोडेड पिस्टल के साथ 7 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, बड़ी वारदात की थे फिराक में, दरभंगा जेवर लूट में भी थे शामिल

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
अपराधियों के पास से दो लोडेड पिस्टल ,पांच जिंदा कारतूस , 9 मोबाइल व दो बाइक जब्त
प्रेसवार्ता में जयनगर एसडीपीओ ने किया खुलासा
फोटो: गिरफ्तार अपराधियों के संबंध में प्रेस को जानकारी देते एसडीपीओ विप्लव कुमार व अन्य

- Advertisement -

यनगर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। पुलिस ने जमीन कारोबारी सह कमलारोड निवासी घनश्याम राउत के घर व ऑफिस में लूट व डकैती कांड की योजना बनाकर पहुंचे सात अपराधियों को दो लोडेड पिस्टल, दो मैगजीन, पांच कारतूस, 9 मोबाइल व दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

इस बात का खुलासा जयनगर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ विप्लव कुमार ने की। डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आधे दर्जन से अधिक अपराधियों के द्वारा जयहिंद टॉकीज खरीद व बिक्री से जुड़े कारोबारी से रंगदारी व उसके घर डकैती को लेकर कुछ अपराधी जयनगर में कैम्प कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी: नहर में मिला था सिर-पैर कटा शव, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, दो को उम्रकैद!

इसके बाद एसपी सुशील कुमार ने जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार के नेतृत्व में जयनगर थाना सहित आसपास के थानाध्यक्षों को मिलाकर स्पेशल टीम का गठन किया। सूचना पर विशेष टास्क फोर्स के तहत बस स्टैंड पर छापेमारी की गयी जहां से छह अपराधी गिरफ्तार किये गये। तथा एक भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

गिरफ्तार अपराधियों में दिनेश कुमार , गुरुदेव कुमार उर्फ नितेश कुमार, प्रेम कुमार, सुमन कुमार, प्रमोद कुमार और मनोज कुमार सहित कुल सात अपराधी शामिल हैं।अपराधियों में खजौली थाना क्षेत्र के नरार छपराढ़ी के दिनेश कुमार यादव तथा गुरूदेव कुमार उर्फ नीतीश कुमार के कमर से एक – एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। जिसमें एक लोडेड तथा दूसरा खाली था।

वहीं 5 कारतूस, दो मेगजीन, दो बाइक तथा 9 मोबाइल जब्त किया गया है। जब्त मोबाइल के सीडीआर की जांच की जाएगी। गिरफ्तार दिनेश पर दरभंगा स्वर्णकार लूटकांड समेत आधे दर्जन से अधिक डकैती के मामले में आरोपित है। वहीं गुरूदेव राजनगर हत्याकांड समेत आधा दर्जन अपराधिक मामलों में आरोपित है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर का बेटा, उप मेयर भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत!

अन्य कुल सात अपराधियों में जयनगर थाना क्षेत्र के कमलावाड़ी पिपराटोल निवासी मनोज कुमार यादव तथा प्रमोद कुमार यादव है।जो लदनियां शराब मामले में वांछित है। इसी तरह खजौली एकडारा महुआ निवासी प्रेम कुमार उर्फ रविनाथ यादव,छपराढ़ी निवासी अमरजीत कुमार, कमलावाड़ी निवासी सुमन कुमार यादव है। डीएसपी ने बताया कि एक अपराधी संजय साह उर्फ संजय सिंघानिया मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मौके पर प्रभारी थानेदार बीडी राम, एसआई सुप्रिया कुमारी समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर का बेटा, उप मेयर भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत!

Madhubani Land Mafia: मधुबनी में सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे को लेकर मेयर के पुत्र, उप मेयर और पूर्व चेयरमैन के पति सहित 47 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ ब#MadhubaniNews,#LandMafia,#BiharCrime

मधुबनी: नहर में मिला था सिर-पैर कटा शव, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, दो को उम्रकैद!

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बहुचर्चित अमित यादव हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मृतक की पत्नी को मुआवजा देने क#MadhubaniNews,#BiharCrime,#JusticeServed

मधुबनी में सरकारी पोखर पर 40 साल से कब्जे का खेल खत्म! 47 लोगों पर ताबड़तोड़ FIR

Madhubani News: मधुबनी के तिलक चौक पर 40 साल से सरकारी पोखर की जमीन पर अवैध कब्जे और निबंधन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 47 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिससे शहर में ह#MadhubaniNews,#IllegalEncroachment,#BiharPolice

मधुबनी में इतिहास! जिले को मिला पहला SSP, बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर? | जानिए – नए SSP योगेन्द्र कुमार ने क्या कहा!

Madhubani News: मधुबनी को मिला पहला SSP, योगेन्द्र कुमार ने पदभार संभाला। उन्होंने अपराध मुक्त मधुबनी, महिला सुरक्षा, शराबबंदी और साइबर अपराध पर विशेष फोकस का संकल्प लिया है।#MadhubaniNews,#BiharPolice,#YogendraKumar