spot_img

बाबूबरही में नियम ताक पर, पंचायत की कमान संभाल रहे पति, नमूना यह…प्रारंभिक प्रशिक्षण में कई पंचायतों की महिला मुखिया और उपमुखिया की जगह शामिल हुए उनके पति…

spot_img
- Advertisement -

बाबूबरही में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रारंभिक प्रशिक्षण शुरू,पहले दिन नियमों को ताक पर रख पति दिखे मूंछ पिजाते फोटो :टीपीसी भवन में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल जनप्रतिनिधिगण

बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के टीपीसी भवन के सभागार में सोमवार को पंचायती राज विभाग पटना एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पंचायत आम निर्वाचन 2021 के उपरांत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थानों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

सभी नवनिर्वाचित मुखिया एवं उप मुखिया को बीपीएम विकास कुमार मिश्रा, बीएफ चंद्रदेव सागर तथा बीपीआरओ रूपेश कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण गैर आवासीय एवं तीन दिवसीय है जिसमें सभी नवनिर्वाचित मुखिया तथा उप मुखिया को प्रथम दिन पंजीकरण, उद्घाटन एवं परिचय,पंचायती राज व्यवस्था का उद्भव एवं विकास, ग्राम सभा एवं निगरानी समिति से संबंधित नियमावली,ग्राम पंचायत में धारा 11 से 33 तक की जानकारी, मुखिया, उप मुखिया एवं ग्राम पंचायत के अधिकार तथा दायित्व की जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

प्रशिक्षण में दूसरे दिन फिल्म शो के तहत ग्राम पंचायत की स्थायी समितियां एवं वार्ड सभा तथा डब्ल्यूआईएएमसी, ग्राम पंचायत विकास योजना का उद्देश्य, त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थानों का सुदृढ़ीकरण, आपदा प्रबंधन में ग्राम पंचायत की भूमिका तथा तीसरे दिन बाल संरक्षण समिति संबंधित जानकारी, एसएफसी के द्वारा ग्राम पंचायत के लिए कार्यो का आवंटन, लेखा संधारण, जन्म और मृत्यु का रजिस्ट्रेशन, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का ग्राम पंचायत स्तर पर अभिसरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

उक्त प्रशिक्षण ग्राम पंचायत में विकास हेतु दी जा रही है। बता दें कि पंचायती राज विभाग पटना तथा जिला पदाधिकारी मधुबनी की ओर से निर्गत पत्र के अनुसार प्रशिक्षण में नवनिर्वाचित मुखिया एवं उप मुखिया को ही भाग लेना है। जबकि प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड के कई पंचायतों के मुखिया पति उपस्थित रहे। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पंचायत का नेतृत्व मुखिया पति ही कर रहे हैं जो विभाग की लचर हालत को दर्शा रही है। पंचायत के साथ-साथ अब सरकारी कार्यालयों में भी मुखिया पति का दबदबा बढ़ गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Price Fall: सोने की चमक पड़ी फीकी! 3 साल की तेजी खत्म, क्या और सस्ता होगा गोल्ड?

Gold Price Fall: वैश्विक बाजार में सोने की 3 साल की तेजी थम गई है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों के सख्त रुख के कारण गोल्ड $4,000 प्रति औंस के पास दबाव में है, जिससे निवे#GoldPriceFall,#GoldMarket,#InvestmentNews

वेनेजुएला में हाहाकार! 1 मिनट में 2 भूकंप, 10 हजार से ज्यादा की मौत?

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। एक मिनट के अंतराल पर 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली झटकों से 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका#VenezuelaEarthquake,#EarthquakeNews,#SouthAmerica

पूर्णिया में हैवानियत: पानी लेने गई थीं किशोरी, पड़ोसी ने पकड़ा, बांसबाड़ी में घसीटकर किया बलात्कार, फिर धमकी | मगर धमक गए गांव वाले,...

Purnea Minor Rape: पूर्णिया में 16 साल की किशोरी से दरिंदगी की खबर सामने आई है। पानी लेने गई नाबालिग से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के ह#PurneaCrime,#BiharNews,#JusticeForMinor

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia