back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

जयनगर में यूपी की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मधुबनी के बसुआरा में लड़की को बेचने की थी योजना, गैंगरेप में कई रक्षक बनें भक्षक

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

यनगर से मानवता को शर्मसार करने का एक मामला उजागर हो रहा है। आने वाला कल कई सफेदपॉश पुलिस के गिरफ्त मे होंगे। कारण, जयनगर में यूपी की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। मधुबनी के बसुआरा में लड़की को बेचने की योजना थी। गैंगरेप में कई पुलिसकर्मियों के शामिल होने की आशंका से मामला हाईप्रोफाइल बना हुआ है। हालांकि, पुलिस के अधिकारी चुप्पी साधे हैं। पढ़िए मधुबनी ब्यूरो प्रमुख समीर कुमार मिश्रा के साथ जयनगर से लकी राऊत की यह रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, आज से चार-पांच दिन पहले यूपी के मऊ जिले की एक नाबालिग लड़की को देह व्यापार को लेकर बेचने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में यूपी पुलिस जयनगर पहुंची। स्थानीय पुलिस की सहयोग से पीड़ित लड़की को बरामद करते हुए एक महिला एवं जयनगर बाजार में कार्यरत एक नाइट गार्ड को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई।

यूपी की मऊ पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की मऊ थाना क्षेत्र की है। नाबालिग लड़की पांच दिन पूर्व घर से गुस्सा से निकल कर भटकते हुए गोपालगंज पहुंची। उसके बाद ट्रेन से मधुबनी होते जयनगर पहुंची।

वह स्टेशन के बाहर भटक रही थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्टेशन के बाहर अशोक मार्केट के पास नाइटगार्ड प्रमोद यादव ने उसको बहला फुसलाकर अपने कब्जे में कर लिया। तीन दिनों तक वह कहीं नाबालिक लड़की को रखा। लड़की को बेचने से पहले उसके साथ गैंग रेप किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

इसमें जयनगर थाने के दो पुलिसकर्मी संदेह के घेरे में हैं। हालांकि यूपी पुलिस के एसआई आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि मऊ के जिला न्यायालय में लड़की के धारा 164 के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मंगलवार को यूपी पुलिस की ओर से मधुबनी में नाबालिग लड़की का मेडिकल कराने की बात आ रही है।

साथ ही न्यायालय से टार्जिट रिमांड के बाद बरामद लड़की व आरोपित को ले गयी यूपी ले गयी। गिरफ्तार आरोपियों में छपराढ़ी गांव निवासी नाइट गार्ड प्रमोद यादव तथा दरभंगा सुंदरपुर निवासी सह मधुबनी बसुआरा निवासी सोनू देवी शामिल हैं।

यूपी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यूपी एवं जयनगर पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। इधर एसपी सुशील कुमार के संज्ञान में आने के बाद जयनगर पुलिस हरकत में आ गयी है।

एसपी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के साथ हुई घटना को डीएसपी विप्लव कुमार गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

विशेष सूत्रों ने बताया कि रात 10 बजे के बाद शहर के अशोक मार्केट, अस्पताल परिसर एवं स्टेशन के इर्द गिर्द अज्ञात महिला एवं पुरुष को देखे जाते है। थाना प्रभारी बीडी राम ने बताया कि बस स्टैंड के पास छापा मारकर पीड़िता के साथ सोनी देवी एवं नाइटगार्ड प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया गया है।

कागजी कार्रवाई के बाद पीड़िता एवं गिरफ्तार आरोपियो को यूपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। इधर जयनगर थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी की संलिप्तता के भी चर्चे जोड़ो पर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी नाइट गार्ड प्रमोद यादव करीब तीन चार दिन के बाद पीड़िता को बसुआरा की सोनू देवी के हाथों बेच दिया।

यूपी पुलिस ने बताया की मऊ थाने में पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदा की मामला दर्ज करवाया था। सुराग मिलने के बाद यूपी पुलिस जयनगर पहुंची थीं। इसके बाद थाना प्रभारी बीडीराम के नेतृत्व में एसआई सुप्रीया कुमारी, रौशन कुमार समेत अन्य बल के सहयोग से पीड़ित लड़की को बरामद किया गया।

उक्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में फिलवक्त आईपीएस की धारा 363 व 366 के तहत मामला बनाकर दोनों आरोपी को पुलिस यूपी ले गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की के बयान पर स्थिति स्पष्ट होगी। वही दूसरी ओर आज जयनगर डीएसपी की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। मगर समाचार प्रेषण तक कोई प्रेस वार्ता नहीं की गयी।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें