spot_img

मधुबनी से आई आवाज, प्राचीन भाषा के साथ फ्यूचर की भाषा बन रही संस्कृत, जयतु संस्कृतम्-जयतु भारतम् से गूंज उठा बाथ

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
संस्कृताध्ययन से वाणी,मन तथा चित्त की होती है शुद्धि
मधेपुर के बाथ गांव में निकाली गई संस्कृत शोभायात्रा ,लोगों को किया गया जागरूक
संस्कृत जयघोष से गुंजित रहा बाथ गांव का माहौल
1 फोटो: संस्कृत शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते प्रखंड प्रमुख राधा देवी व अन्य शिक्षाविद सदस्य
2. फोटो: बाथ दुर्गा स्थान के प्रांगण से संस्कृत शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथिगण

- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। वर्षों से सुनते आ रहे हैं कि संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा है। परंतु बदलते परिदृश्य में अब संस्कृत केवल प्राचीन भाषा के रूप में ही सिमट कर नहीं रह गई है अपितु पूरी दुनियां में संस्कृत फैशन की भाषा बनती जा रही है। अब यह भाषा न केवल प्राचीन भाषा अपितु फ्यूचर की भाषा बन गई है। क्योंकि मनुष्य के समग्र व्यक्तित्व का विकास इसी भाषा में समाहित है। उक्त बातें मधेपुर प्रखंड के बाथ दुर्गास्थान प्रांगण में संस्कृत शोभायात्रा के उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने कही।

- Advertisement -

संस्कृत भारती, बिहार तथा उदय मेमोरियल प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कृत सप्ताह समारोह के छठे दिन संस्कृत शोभायात्रा को मधेपुर प्रखंड के प्रमुख राधा देवी एवं बाथ पंचायत के मुखिया सुभाष झा ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। बतौर मुख्यातिथि राधा देवी ने कहा कि संस्कृत भाषा में वर्णित सुभाषित श्लोकों का आश्रय लेकर हम सामाजिक सौहार्द स्थापित कर सकते हैं।मधुबनी से आई आवाज, प्राचीन भाषा के साथ फ्यूचर की भाषा बन रही संस्कृत, जयतु संस्कृतम्-जयतु भारतम् से गूंज उठा बाथ
इस भाषा के अध्ययन से वाणी,मन तथा चित्त की शुद्धि होती है।मुखिया सुभाष झा ने अपने पंचायत में इस तरह के संस्कृत कार्यक्रम आयोजित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोगों को संस्कृत भाषा से प्रेम करने का आग्रह किया।

- Advertisement -

बतौर विशिष्ट अतिथि देवानंद झा ने कहा कि संस्कृत भाषा से हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। इस भाषा में भारत की आत्मा का निवास है। वहीं बाथ पंचायत के सरपंच सुबोध झा ने न्यायिक प्रक्रिया में संस्कृत को पथप्रदर्शक बताया। निदेशक मनमोहन मिश्र ने नैतिक मूल्यों का विस्तार से चर्चा करते हुए संस्कृत भाषा की अहमियत पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्कृतभारती के प्रान्तप्रचार प्रमुख डॉ.रामसेवक झा ने कहा कि संस्कृत मानव जीवन के प्रबंधन के लिए प्राण है। यह भाषा आने वाले समय में देश-विदेशों में फैशन की भाषा बनेगी। हजारों लोग संस्कृतभारती से नि: शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर धाराप्रवाह संस्कृत अभी भी बोल रहे हैं।

संस्कृत शोभायात्रा बाथ दुर्गास्थान से प्रस्थान कर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई तख्तियां पर लिखी संस्कृत सुक्तियां तथा हाथ में तिरंगा लेकर बच्चों ने जयतु संस्कृतम् – जयतु भारतम् आदि जयघोष लगाते हुए विद्यालय परिसर पहुंचे ।वहां बच्चों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित संस्कृत भाषा में गीत-संगीत,नाटक, कविताएं आदि प्रस्तुत किया।मधुबनी से आई आवाज, प्राचीन भाषा के साथ फ्यूचर की भाषा बन रही संस्कृत, जयतु संस्कृतम्-जयतु भारतम् से गूंज उठा बाथ

कार्यक्रम में संतोष झा, बाबुसाहब झा, दीपक कुमार जगदीश झा, आशीष झा, द्रौपदी कुमारी, मुकेश मिश्रा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरकर्मी तथा दर्जनों ग्रामीण गणमान्य लोग शामिल थे।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक शंकर झा ने किया। संस्कृत भारती द्वारा आयोजित संस्कृत सप्ताह महोत्सव के अन्तिम दिन संध्या सात बजे से संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision

जमुई में बवाल: झाझा में ताजिया जुलूस बना अखाड़ा: दो गुट भिड़े, पत्थरबाजी, 6 जख्मी, एक का पैर टूटा!

Jajha Stone Pelting: जमुई के झाझा में ताजिया जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच भीषण पथराव हुआ। इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक का पैर टूट गया। पुलिस ने तु#JajhaNews,#TaziaProcession,#BiharViolence