spot_img

मधुबनी में 87 कार्टन शराब बरामद, पांच तस्कर भागकर बचा ली जान, पिकअप जब्त

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी के बिस्फी में पंचायत चुनाव को लेकर शराब की बड़ी खेप के चल रहे स्टॉकबाजी को स्थानीय पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने  एक वाहन को पकड़कर करीब 87 कार्टन शराब जब्त की है। मामला पतौना ओपी के नवटोली गांव से जुड़ा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पतौना पुलिस ने खंगरैठा चौक पर पिकअप वैन की तलाशी के दौरान काफी मात्रा में शराब जब्त की। 87 कार्टन में रखा गया 867 लीटर शराब समेत पिकअप बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही पिकअप चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का 'अश्लील' वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

पिकअप से बरामद 87 कार्टन में रखे गए कुल 767.52 लीटर विदेशी शराब की पुष्टि हुई है। इस मामले में भैरवा गांव निवासी सह पिकअप चालक शंकर यादव के पुत्र सुधीर यादव के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पिकअप नरसाम बाजार की ओर से आ रहा था। ओपी प्रभारी विजय पासवान ने बताया कि जांच के क्रम में शराब की खेप भैरबा के सुनील यादव के द्वारा मंगाये जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का 'अश्लील' वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

जानकारी के अनुसार, नवटोली गांव के रास्ते से शराब कारोबारियों की ओर से भारी मात्रा में शराब का खेप कहीं खपाने को ले जाया जा रहा था। इसके बाद सदल-बल के साथ नवटोली गांव के समीप पिकअप गाड़ी की पुलिस ने जब घेराबंदी की तो चालक समेत गाड़ी में मौजूद अन्य चार-पांच तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। हालांकि,पिकअप के पिछले हिस्से में बंधे साउंड बॉक्स के नीचे बड़ी मात्रा में शराब को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:  Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का 'अश्लील' वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

तस्वीर फाइल फोटो

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey