spot_img

Madhubani News|Khutauna News| मजदूरी मांगनें गई महिला की हत्या, खेत मालिक ने कुट्टी काटने वाले औजार से कर डाला कत्ल

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|Khutauna News| मजदूरी मांगनें गई महिला की हत्या, खेत मालिक ने कुट्टी काटने वाले औजार से कर डाला कत्ल। जहां ,मजदूरी मांगने गई 27 वर्षीय महिला को खेत मालिक ने उतारा मौत के घाट,पशु चारे के लिए कुट्टी काटने वाले औजार के लकड़ी से सर पर किया था प्रहार। मौके पर पहुंची लौकहा पुलिस ने शव को कब्जे में ले भेजा पोस्टमार्टम में, मृतका की सास के फर्द बयान पर तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी, खुटौना थाना क्षेत्र के चन्नीपुर गांव का मामला। जहां…

- Advertisement -

Madhubani News| Khutauna News|मामूली बहस में महिला की हत्या

खुटौना थाना क्षेत्र के चन्नीपुर गांव में रविवार को मानवता को झंकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है जहां मजदूरी मांगने को लेकर हुई मामूली बहस में महिला के सर पर पशु चारे के लिए कुट्टी काटने के लकड़ी से हमला करने पर उसकी मौत की खबर सामने आई है। मृतका की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के खिलही गांव निवासी मिथिलेश महतो की 27 वर्षीया पत्नी बबिता देवी के रूप बताई गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना के सावन महोत्सव में BJP MLA मैथिली ठाकुर और मंत्री दीपक प्रकाश की पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा का धांसू डांस! वीडियो हुआ वायरल!

Madhubani News| Khutauna News| बबिता ने रामबाबू से 6 हजार रुपए बतौर मजदूरी की मांग की, मगर नीयत में खोट

मृतका की सास ठकनी देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि चन्नीपुर निवासी स्व शुभक लाल यादव के पुत्र रामबाबू यादव ने एक बीघा जमीन में धान रोपाई को लेकर नजदीकी गांव खिलही से 10 गरीब महिलाओं को ठेका दिया था। कार्य संपन्न के उपरांत मजदूरी हेतु पहुंची महिला मजदूर बबिता देवी ने रामबाबू यादव से 6 हजार रुपए बतौर मजदूरी की मांग की परंतु रामबाबू यादव की नीयत में आई खोट की वजह से आधी रकम देने को राजी हुआ। इसको लेकर हुई बहस में रामबाबू यादव ने कुट्टी काटने वाले औजार के लकड़ी से महिला के सर पर हमला कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  "अगर मकान टिका रहा तो बच जाएंगे..." नेपाल बाढ़ से पहले भांजे के आखिरी शब्द सुन मामा बिलख पड़े, त्रिशूली नदी बनी 'डेथ कॉरिडोर'

Madhubani News| Khutauna News| मजदूरों ने खुटौना सीएचसी में भर्ती कराया

इससे मौके पर ही महिला बेसुध होकर गिर गई। आनन-फानन में साथ आये महिला मजदूरों ने उसे खुटौना सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची लौकहा पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट! आज से कुछ दिनों तक भयंकर बारिश | पढ़िए आपका जिला येलो / ऑरेंज किस अलर्ट पर है? बड़ी चेतावनी, जान बचाना हो सकता है मुश्किल!

Madhubani News| Khutauna News| स्वजनों में कोहराम मचा, तीन लोगों पर एफआईआर

वहीं, पुलिस ने मृतका की सास ठकनी देवी के फर्द बयान पर तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि इस घटना के बाद सख्ती में आई पुलिस ने आरोपी के घर गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की परंतु आरोपित फरार हो गया। घटना के बाद से मृतका के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपदा में भी चीन की चाल – नेपाल ने विदेशी रेस्क्यू टीम को क्यों नहीं दी एंट्री? |भारत की मदद को क्यों कहा ‘ना’?...

Nepal Rescue Team: चीन के दबाव में नेपाल ने विदेशी रेस्क्यू टीमों को देश में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। भारत की ओर से NDRF टीम भेजने के प्रस्ताव को भी ठुकराया गया।#NepalDisaster,#ChinaPressure,#IndiaNepal

दरभंगा में खौफनाक वारदात! घर में घुसकर महिला-बहू को पीटा, जान लेने की धमकी; वजह पुराना भूमि विवाद |अब पुलिस पर दारोमदार

Jale Crime News: दरभंगा के जाले में भूमि विवाद को लेकर एक 60 वर्षीया महिला और उसकी बहू के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस#JaleCrimeNews,#BiharLandDispute,#Darbhanga

बिहार के ग्रेजुएशन की छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी | बेटियों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये! खाते में आएगी प्रोत्साहन राशि, सरकार का बड़ा...

Bihar Kanya Utthan Yojana: बिहार की डेढ़ लाख ग्रेजुएशन पास छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत हर छात्रा को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि जल्द मिलेगी#BiharKanyaUtthanYojana,#BiharEducation,#GirlEmpowerment

Darbhanga Police Didi रक्षाबंधन पर दरभंगा पुलिस का बड़ा तोहफा! अब ‘पुलिस दीदी’ रखेंगी महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल

Bihar Police Didi: दरभंगा पुलिस ने रक्षाबंधन पर 'अभया ब्रिगेड' नाम की 'पुलिस दीदी' पेट्रोलिंग टीम लॉन्च की है। यह पहल महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सहायता सुनिश्चित#BiharPoliceDidi,#DarbhangaSafety,#Rakshabandhan