spot_img

Madhubani News | खजौली के कन्हौली की बेटी Maithili, Hindi और Nepali की कथाकार Menaka Mallik को मिला Sahitya Akademi Award

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | कन्हौली की बेटी कथाकार Menaka Mallik को मिला Sahitya Akademi Award जहां आज साहित्य की पूरी दुनिया, मैथिली और हिंदी के साथ नेपाली साहित्य उसकी भाषा उसकी कथानक आज मेनका मल्लकि को अकादमी अनुवाद पुरस्कार से नवाजने पर खुशी से झूम रहा है।

- Advertisement -

खजौली प्रखंड क्षेत्र के कन्हौली मल्लिक टोल निवासी व मैथिली, हिन्दी व नेपाली की कवयित्री, कथाकार व रंगकर्मी मेनका मल्लिक को वर्ष 2023 के साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सचिव की ओर से इसकी घोषणा की गई है। उन्हें यह पुरस्कार नेपाली भाषा के उपन्यास ‘नीलकण्ठ’ का मैथिली अनुवाद के लिए दिया जाएगा।

- Advertisement -

यह पुस्तक वर्ष 2021 में साहित्य अकादमी से प्रकाशित हुई थी। इस पुरस्कार के लिए वर्ष 2017 से वर्ष 2021 के बीच देश भर की अन्य भाषाओं से मैथिली में अनुवादित पुस्तकों में अंतिम रूप से चयनित ग्यारह पुस्तकों में‌ सर्वश्रेष्ठ अनुवाद के रूप में चयनित ‘नीलकण्ठ’ का चयन किया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ‘नीलकंठ’ नेपाली भाषा का एक सामाजिक उपन्यास है। इसमें दर्शाया गया है कि किस प्रकार एक संवेदनशील व्यक्ति दूसरों के दुःख के सामने अपना गम भूल जाता है और खुद कष्ट सहता रहता है।

दूसरों को मदद करते रहने के कारण कथा नायक अपने परिवार से लेकर समाज तक की कटुता भोगता रहता है,परन्तु अपने विचार और व्यवहार से स्खलित नहीं होता है। आंतरिक एवं वाह्य संघर्षों का अद्भुत समायोजन इस उपन्यास में देखने को मिलता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase