spot_img

Madhubani Crime News | राजनगर के SBI CSP संचालक से सरे-शाम 5.56 लाख की लूट, Nepali Number की बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने संचालक को घेरा, पिस्टल से पीटा और लूट लिए लाखों

spot_img
- Advertisement -

Madhubani Crime News | राजनगर के SBI CSP संचालक से 5.56 लाख की लूट की बड़ी वारदात हुई है जहां Nepali Number की बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने संचालक को घेरकर पहले से पिस्टल से पीटा फिर उनसे लाखों के कैशल लूटकर चलते बने।

- Advertisement -

Madhubani Crime News | राजनगर  के अमला टोली के निकट वारदात

पिस्टल के बल पर एसबीआई के सीएसपी संचालक को पिस्टल से घायल कर अपराधियों ने 5 लाख 56 हजार रूपये की एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना जिले के राजनगर प्रखंड के राजनगर थाना क्षेत्र के अमला टोली के निकट की है।

- Advertisement -

Madhubani Crime News | राजनगर SBI से कैश निकालकर आ रहे थे शाम 4 बजे चिचरी चौक की ओर से

पीड़ित की मानें तो नेपाली नंबर की बाइक पर सवार थे अपराधी। बताया जाता है कि राजनगर के चिचरी चौक पर एसबीआई का CSP चलते हैं, जिसके संचालक रुद्र देव कुमार शुक्रवार को राजनगर के SBI शाखा से 5 लाख 56 हजार रूपये निकाल कर 4 बजे में चिचरी चौक की ओर जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: मई तक छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा विक्रमशिला Vikramshila Bridge पुल, सचिव ने किया निरीक्षण

Madhubani Crime News | रुद्रदेव को पिस्टल से मारा फिर, कैश से भरा थैला खोला, लेकर चलते बना… हल्ला

इसी क्रम में एक लाल रंग के पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने रुद्र देव कुमार को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर गिरा दिया। और 5 लाख 56 हजार रुपये से भरा थैला खोला लेकर चलते बना। घटना के बाद हल्ला होने पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल रुद्र देव कुमार को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहां उनकी चिकित्सा की गई।

Madhubani Crime News | तलाशी अभियान तेज

इसके बाद राजनगर पुलिस भी घटना की सूचना मिलने पर पहुंच कर घायल रुद्रदेव कुमार से जानकारी लेकर आसपास के क्षेत्र में अपराधियों की धर पकड़ को लेकर तलाशी अभियान तेज कर दी।

Madhubani Crime News | सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, टेक्निकल सेल भी जुटा काम पर

पुलिस घटना स्थल के आसपास के तमाम सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है और टेक्निकल सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। लूट की इस बड़ी वारदात से आसपास के इलाके में दहशत व्याप्त है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: मैं पूर्वज हूं …तेरे नाम की ‘ पैतृक संपत्ति ‘

सोचिए, नाथनगर और ख़लीफ़ा बाग़ की भीड़ में न बाग़ बचा है न ख़लीफ़ा,...

Bhagalpur News: बांस की बांसुरिया ‘ कृष्ण ‘ ही नहीं, तिलका भी बजाएगा…रिझाना-गुलेल से निशाना…इसे आता है! | Deshaj Times Special Ep. 15 |...

तिलका की गुलेल का निशाना सिर्फ़ महुआ के पके फलों पर नहीं, बल्कि गांव...

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...