back to top
31 अक्टूबर, 2024
spot_img

Madhubani का बेटा रातों-रात बना करोड़पति…Dream 11 का चैपिंयन बना मधवापुर के मजदूर का बेटा राजू, ड्रीम 11 में जीते 1 करोड़

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मधुबनी जिले के मधवापुर (Madhwapur) प्रखंड के साहरघाट (Saharghat) निवासी कुशेश्वर सहनी के पुत्र राजू सहनी (Raju Sahni) ड्रीम 11 (Dream 11) में एक करोड़ रुपए जीतकर रातोंरात करोड़पति बन गए हैं. इसके साथ ही ड्रीम 11 में 1 करोड़ की राशि जितने वाला वह तीसरा शख्स बन गया है।

8 मार्च 2023 को आईपीएल 2023 में चेन्नई और मुंबई के बीच के बीच खेले गए मैच में ड्रीम 11 टीम बनाकर करोड़पति बन गए हैं। राजू सहनी ने इस मैच में 1 करोड़ की बाजी जीती। इसके साथ ही वो ड्रीम 11 में 1 करोड़ की राशि जितने वाला वो मधुबनी से तीसरा शख्स बन गया हैं। करोड़पति बनने के बाद राजू के परिवार वालों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। राजू के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

रअसल राजू हमेशा ड्रीम 11 में गेम पर पैसा लगाया करता था। इस बार भी उसने मैच में पैसा लगाया था और जीतने पर उसने सबसे पहले अपने दोस्त को बताया। उसके बाद उसने घरवालों को भी इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद ये खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गयी।

जानकारी के अनुसार, राजू ड्रीम 11 में एक करोड़ रुपये जीतकर करोड़पति बन गया है।  इसके साथ ही ड्रीम 11 में 1 करोड़ की राशि जितने वाला वह तीसरा शख्स बन गया है। जीत के बाद उसके भाइयों ने करोड़पति बनने पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

साथ ही उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। राजू सहनी ने बताया कि जीते हुए 1 करोड़ में से टैक्स की राशि काटकर बचे हुए 70 लाख रुपए उसके खाते में आ गए हैं।

मधुबनी के मधवापुर प्रखंड साहरघाट निवासी राजू सहनी ने बताया कि कई सालों से वो ड्रीम 11 में टीम बनाते थे। जिसके बाद वो अब जाकर 1 करोड़ का इनाम जीतने में सफल रहे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में चाय नाश्ता के बाद दिखाई दबंगई, महिला दुकानदार को पीटा, कपड़े फाड़ी, परिजनों को कूटा

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के बलिया गांव में सुबह-सुबह चाय-नाश्ता के पैसे मांगने...

Darbhanga के बिरौल में शिक्षक दंपती पर फायरिंग, पत्नी घायल, बदमाशों की तलाश में जुटी Darbhanga Police, जानिए क्या है पूरा मामला

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुआरी गांव में बुधवार की रात उस...

… आख़िर अचानक Darbhanga के जाले में तेजस्वी यादव ने क्यूं कहा — में उम्र का कच्चा हूं लेकिन…पढ़िए

जाले। काजी अहमद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें