मई,5,2024
spot_img

Madhubani News| Madhubani Court News| नाबालिग लड़की का दुष्कर्मीं…दरिंदे मनोज को 20 साल की सजा, POCSO Court Special Judge Divesh Kumar का कड़ा फैसला

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News| Madhubani Court News| नाबालिग लड़की का दुष्कर्मीं… दरिंदे मनोज को 20 साल की सजा गुरुवार को सुनाई गई है। POCSO Court के Special Judge Divesh Kumar का कड़ा फैसला आज आया है जहां पॉक्सो कोर्ट के विशेष जज दिवेश कुमार ने दुष्कर्म के दरिंदे को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा और 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Madhubani News| Madhubani Court News| दरिंदे मनोज यादव को बीस वर्ष का कारावास,20 हजार का अर्थदंड

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिवेश कुमार (POCSO Court Special Judge Divesh Kumar) की अदालत ने गुरुवार को सजा के बिंदुओं पर अभियोजक एवं बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद पूर्व में दोषी पाए गए आरोपी मनोज यादव को बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर बीस हजार रूपए का अर्थदंड भी लगाया है।

Madhubani News| Madhubani Court News| 17 जुलाई 2022 की रात 9 बजे में दिया था वारदात को अंजाम

दोषी साहरघाट थाना क्षेत्र के रतौली गांव का रहने वाला है। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि 17 जुलाई 2022 को रात्रि 9 बजे में पीड़िता अपने बाबा के साथ बांस के मचान पर सोई हुई थी। पीड़िता की मां रात्रि एक बजे में शौच के लिए उठी तो देखी कि पीड़िता अपने बाबा के पास नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| सरकारी आवास बनें निजी अपार्टमेंट, अब ऐश-मौज के दिन पड़ेगा महंगा, लगेगा Maintenance Charge, देने पड़ेंगे किराया, Salary से होगी Deduct

Madhubani News| Madhubani Court News| सिमर गाछी से आती आवाज…देखा तो रह गई मां दंग…भाग गया दरिंदा

पीड़िता की मां ने अपने ससुर को नींद से जगाया।  पीड़िता की खोजबीन करने लगी। खोजबीन के क्रम में स्थानीय एक सिमर गाछी की तरफ से आवाज सुनाई पड़ी। पीड़िता के बाबा सिमर गाछी में गए तो देखा कि दोषी पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा है। और पीड़िता चिल्ला रही है। पीड़िता के बाबा को देखकर दोषी भाग गया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें