spot_img

समस्तीपुर में मैरेज हॉल संचालक मनोहर सिन्हा की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर मारी गोली, कार के पास मिले जिंदा कारतूस

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से बड़ी खबर है। बीती रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में अपराधियों ने दो मैरेज हॉल के संचालक मोहनपुर निवासी मुरारी प्रसाद के पुत्र चालीस वर्षीय मनोहर सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

रात में ही लोगों ने मोहनपुर पावर हाउस के पास सड़क किनारे लाश देखने की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, मैरेज हॉल के संचालक मनोहर की हत्या की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तहकीकात शुरू कर दी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, मोहनपुर पावर हाउस के पास देर रात सड़क के किनारे लोगों ने मनोहर को गिरा देखा, उनके शरीर पर गोलियों के दो निशान मिलते ही स्थानीय लोग और मैरेज हॉल के कर्मी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News: सहरसा-पूर्णिया से आनंद विहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनोहर की लाश के पास ही इनकी कार भी बरामद हुई। मौके से एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन Darbhanga, Samastipur, Madhubani के यात्रियों के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा टाइम टेबल और रूट

पुलिसिया पूछताछ में मनोहर के परिजनों ने बताया है कि उन्हें एक फोन आया था उसके बाद घर से निकले और घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पर उनकी गाड़ी खड़ी थी। वहां पर खड़े लोगों ने चार लोगों का नाम बताया है जो उनके दोस्त थे। इधर, पुलिस ने जांच तेजी से शुरू कर दी है। कई अहम बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। वारदात के पीछे कई वजह सामने आ रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर मधुबनी में बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

कपलेश्वर मंदिर: मधुबनी के ऐतिहासिक कपलेश्वर स्थान मंदिर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो...

Jamui News: जमुई में सनसनीखेज Fake Kidnapping पुलिसकर्मियों ने रची ‘फर्जी अपहरण’ की साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश!

Fake Kidnapping: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने...

Darbhanga News: शीशो में प्रेम और सद्भाव का संदेश गूंजा, मदन पांडेय बोले – ‘मानवता के लिए योगदान दें’

मानव एकता दिवस: सोचिए, एक ऐसा दिन जब हर तरफ बस प्यार और भाईचारे...