मई,5,2024
spot_img

मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव आईजीआईएमएस में एडमिट, तेजस्वी ने की मुलाकात

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार महागठबंधन की सरकार में ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने दो दिन पहले मंत्री पद की शपथ ली थी। विजेंद्र प्रसाद यादव नीतीश कैबिनेट की सबसे ज्यादा उम्र के मंत्री हैं।

गुरुवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आईजीआईएमएस में भर्ती मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनका हाल जाना। तेजस्वी ने उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बात कर उनके सेहत की जानकारी ली। उन्होंने कहा की मंत्री जी को हर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल के अनुसार एक महीने पहले ऊर्जा मंत्री कोरोना संक्रमित हुए थे। पिछले 4 दिनों से उन्हें खांसी और सीने में हल्की दर्द की शिकायत थी। वे कोरोना का साइड इफेक्ट समझ अपनी जांच कराने आईजीआईएमस पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:  Rajasthan Road Accident News| सवाई माधोपुर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत

जांच में पाया गया कि उनकी बाई तरफ का हार्ट कम काम कर रहा था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उनकी तबीयत जानने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी अस्पताल पहुंचे थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें