spot_img

Bihar Weather News| IMD Rain Alert | बंगाल की खाड़ी, राजस्थान के मरुस्थल, इस्लामपुर, 12 जून, मानसून और बिहार…फिलहाल…@Heavy Rain

बिहार का मौसम उलझकर बारिश और गर्मी के बीच फंसा है। मानसून बंगाल में अटका है। गर्मी का अलर्ट है। वहीं, बारिश की भी संभावना है। जहां, बिहार का वेदर उलझ गया है। लेकिन, बारिश भी होगी...गर्मी से निजात भी मिलेगा...।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Weather News| बंगाल की खाड़ी, राजस्थान के मरुस्थल, इस्लामपुर, मानसून और बिहार…सबकुछ 12 जून के बाद। जहां, पिछले नौ दिनों से बंगाल के इस्लामपुर में मानसून अटका है।इससे बिहार में मानसून की एंट्री देर से हो सकती है। फिलहाल, Heavy Rain। इस खबर के साथ कि प्रदेश के मैदानी भागों में तापमान में वृद्धि देखी जा रही है।

- Advertisement -

Bihar Weather News| तीन से चार दिनों की बारिश का भी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इससे पहले तीन से चार दिनों की बारिश का भी अलर्ट है। वहीं, तेरह जून के बाद मानसून का प्रवेश संभव है। इसके बाद बारिश की भरपूर संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। अभी, बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। वहीं, अगले चार दिनों के लिए वेदन फॉरकास्ट यह है कि बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अगले चार से पांच दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी।

- Advertisement -

Bihar Weather News| बिहार में मानसून की संभावित तिथि 13 से 15 जून के बीच है,

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में मानसून की संभावित तिथि 13 से 15 जून के बीच है, लेकिन इसके समय पर आने की संभावना कम नजर आ रही है। बिहार में मानसून पूर्वी भारत से प्रवेश करता है, और इसके विलंब होने से भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है।मौसम विभाग ने 11 जून को जमुई, बांका समेत दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर लू के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में लिव-इन में रह रही वैशाली की महिला की संदिग्ध मौत! कमरे में मिली लाश, प्रेमी ताला लगाकर फरार, किराएदार भी गायब, क्या है डेथ मिस्ट्री | गहराया रहस्य

Bihar Weather News| राजस्थान के मरुस्थल से आने वाली गर्म पछुआ हवाओं ने पूरे

राजस्थान के मरुस्थल से आने वाली गर्म पछुआ हवाओं ने पूरे बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ा दिया हैमौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भीषण लू चलने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें, बांका, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, गया, पटना, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, और भोजपुर। इसके अलावा, अन्य जिलों में लू चलने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather News| मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान से आने वाली पछुआ हवाएं मध्य और दक्षिण बिहार का पारा बढ़ा रही हैं। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण पूर्वी भागों में आर्द्रता बढ़ रही हैं। इससे उमस और परेशानी बढ़ गई है। प्रदेश के दस जिलों में तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। पटना समेत बारह जिले भीषण लू की चपेट में रहे।पटना, बांका सहित दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों में भीषण गर्मी और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म पछुआ हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Survey आपकी जमीन का होगा सर्वे! बिहार में अब निजी और सरकारी जमीनों का होगा सर्वे | बड़ा फैसला

Bihar Weather News| कुछ स्थानों पर हॉट नाइट की संभावना

वहीं वैशाली, सीवान, सासाराम, गोपालगंज और सहरसा के कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम भाग और पटना, गया, नालंदा जिलों के कुछ स्थानों पर हॉट नाइट की संभावना है। 12 जून को भी दक्षिण-पश्चिम भाग के कुछ स्थानों पर लू की संभावना है, और उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar