spot_img

Bihar News: मोतिहारी में SBI का कैश भरा ATM गाड़ी में लेकर अपराधी फरार, 3 एटीएम से 40 लाख पर किया हाथ साफ

spot_img
- Advertisement -

पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार तड़के तीन बजे तीन जगहों पर चोरों ने एटीएम को निशाना बनाया। इन तीनों एटीएम से चोरों ने 40 लाख रुपये उड़ा लिए। कोटवा में स्टेट बैंक का कैश भरा एटीएम ही लुटेरे गाड़ी में लेकर फरार हो गए। पहाड़पुर में पीएनबी का एटीएम चोरों के निशाने पर था। तुरकौलिया में बैरिया बाजार स्थित इंडिया नम्बर वन एटीएम को भी चोरों ने निशाना बनाया।

- Advertisement -

मोतिहारी के कोटवा स्थित स्टेट बैंक के मुख्य गेट पर लगे एटीएम को चोरों ने रात में काट लिया और लेकर फरार हो गये। सुबह जब लोगों ने देखा कि एटीएम यहां से गायब है तो हड़कंप मच गया। एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी के चीफ मैनेजर जितेंद्र प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शनिवार को एटीएम में पैसा डाला गया था। बैंक में करीब 35.77 लाख रुपये मौजूद थे।

- Advertisement -

एटीएम चोरी की घटना की सूचना पर पहुंचे मोतिहारी रीजनल कार्यालय के वरीय प्रबंधक जितेंद्र प्रसाद बताया कि शनिवार की शाम में एटीएम में 35 लाख 77 हजार रुपये रखे गए थे। इन रुपयों में कितने रुपये ग्राहकों ने निकाला है, इसका हिसाब मिलाया जा रहा है, उसके बाद स्पष्ट होगा कि कितने रुपये चोर एटीएम के साथ ले गए हैं. सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद मोतिहारी सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि एक स्कॉर्पियो पर सवार पांच चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई है। साथ ही डीएसपी ने बताया कि चोरों ने करीब डेढ़ घंटे में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान गश्ती दल नहीं आई है।  बैक होने के बाद भी इतनी देर गश्ती दल क्यों नही आयी इसकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कितनी राशि शनिवार को डाली गई, यह पता किया जा रहा है लेकिन एटीएम में 35 लाख 77 हजार रुपये उपलब्ध थे। सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता और बैंक के अधिकारी जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल की जांच की।

इसके अलावा बैरिया बाजार स्थित इंडिया नम्बर वन एटीएम को भी चोरों ने निशाना बनाया। गैस कटर से एटीएम को काटकर उसमें रखा पैसा लेकर चोर फरार हो गये। उक्त एटीएम से 05 लाख 80 हजार 600 रुपये लेकर चोर फरार हुए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। डीएसपी ने बताया कि लुटेरों की खोज में छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar RJD News: लालू यादव के खास सिपाही रहे पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन! RJD में पसरा मातम

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पटना के राजनीतिक और स#PatnaRJDNews,#AnwarAhmed,#BiharPolitics

Saran Chamki Bukhar News: चमकी बुखार का खतरा: सारण में आधी रात बज रहा अलार्म, ऐसे बचेंगे बच्चे?

सारण में चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनोखा अभियान चलाया है। गांवों में रात को चौपालें लग रही हैं और हाईटेक रथ#SaranNews,#ChamkiBukhar,#HealthAwareness

Patna Patliputra Station News: पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल: पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 6 उपद्रवी गिरफ्तार, 500 पर FIR जानिए पूरा मामला!

पाटलिपुत्र स्टेशन पर सिपाही भर्ती के छात्रों के बवाल के बाद पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 6 नामजद और 500 अज्ञात पर FIR, 6 उपद्रवी गिरफ्तार। मंत्री बिजेंद्र#PatnaNews,#BiharPolice,#PatliputraStation

Muzaffarpur NEET Scam News: डॉक्टर बनने के सपने को बेचते थे! नीट फर्जीवाड़ा में 4 और गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में हड़कंप

मुजफ्फरपुर में नीट फर्जीवाड़ा रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने फर्जी पेपर बेचकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के चार और सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिससे छ#MuzaffarpurNews,#NEETScam,#BiharCrime