spot_img

Bihar News : मोतिहारी में 7 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी और चार बच्चों के बाप ने किया TV दिखाने के बहाने दुष्कर्म, बाद में हत्या कर शव को पोखर में फेंका

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी है। दुष्कर्म करने वाला बच्ची का पड़ोसी और चार बच्चों का पिता बताया जा रहा है। जिसने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करके उसके शव को गांव के पास स्थित पोखर में फेंक दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आरोपी शंकर राय फरार

- Advertisement -

घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया है। आरोपी 45 वर्षीय पड़ोसी शंकर राय बताया जाता है। घटना मंगलवार रात की घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कस्बा लौखान गांव की बतायी जाती है।

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

आरोपी के घर रोज बच्ची टीवी देखने जाती थी। रोज की तरह मंगलवार शाम को भी बच्ची टीवी देखने गई थी। लगभग सात बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दे कहीं गायब हो गया।

देर होने पर आरोपी के घर पूछा गया, तो घरवालों ने बताया कि बच्ची घर चली गई है। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की अन्य जगहों पर खोज की, लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली।

कुछ देर बाद बच्ची का शव गांव से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित पोखर के पास पाया गया।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बच्ची के मां का रो-रोकर हालत खराब है। इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। मृत बच्ची के मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga -Benipur Nagar Parishad News: बेनीपुर नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले का बड़ा खुलासा! जांच के आदेश से अधिकारियों में खलबली

दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद में सरकारी योजनाओं में करोड़ों की धांधली का आरोप लगा है। आर्थिक अपराध इकाई ने नगर विकास विभाग को जांच के आदेश दिए हैं, जिससे परिषद मBenipurNews,DarbhangaCorruption,BiharEOU

Darbhanga Crime News: दरभंगा में यामाहा मैनेजर की हत्या पर माले ने उठाई आवाज -एजेंसी में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं… आखिर क्यों स्टाफ...

Darbhanga Crime News: चंदनपट्टी में यामाहा मैनेजर मोहम्मद फैज की हत्या के बाद भाकपा (माले) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्पीडी ट्रायल और मुआवजे की म#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MurderProbe

पेट्रोल प्राइस न्यूज़: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ेंगे? मंत्री के बयान से उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता, जानिए वजह!

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के बयान से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार, भू-राजनीतिक तनाव और भारत की आयात निर्#PatnaNews,#FuelPriceHike,#PetrolDiesel

Darbhanga Crime News: दरभंगा में चौंकाने वाला मामला! बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचा पिता भी निकला नशेड़ी, तीनों सलाखों के पीछे, पढ़िए -नशे में...

दरभंगा के घनश्यामपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे बाप-बेटे समेत तीन लोग गिरफ्तार। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई#DarbhangaNews,#BiharSharabbandi,#CrimeNews