spot_img

पंचायत चुनाव जीतने के लिए आर्केस्ट्रा नर्तकी पर नोटों की गड्डी उड़ाने में फंसे मुखिया पति, जानिए क्यों पड़ी है पुलिस पीछे, क्या कह रहे हैं लोग

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। जिले के हरसिद्धि प्रखंड के घिवाढार पंचायत के निवर्त्तमान मुखिया पति पन्नालाल प्रसाद का आर्केस्ट्रा के दौरान रुपए बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उक्त वीडियो की जांच करने के बाद जेएसएस के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

साथ ही इस मामले के अनुसंधान में पुलिस टीम जुट गयी है। बताया जा रहा है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पंचायत चुनाव में वोटरों को आकर्षित करने के लिए निवर्त्तमान मुखिया पति ने नोट की गड्डी आर्केस्टा में बांट रहे थे।

- Advertisement -

वायरल वीडियो हरसिद्धि प्रखंड के घिवाढार पंचायत क्षेत्र के एक छठियार का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि कुर्सी पर बैठे मुखिया पति आर्केस्ट्रा डांसर को रुपए दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, लगभग एक हफ्ते पहले मुखिया पति ने एक कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को बुलाया था। वहां लोगों की काफी भीड़ जमा थी और इसी कार्यक्रम के दौरान मुखिया पति डांस कर रही नर्तकी को नोटों की गड्डी से निकालकर रुपए देने लगे।

बताया जा रहा है कि लोगों के बीच रौब दिखाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हैरानी की बात ये है कि राज्य में आचार संहिता लागू है इसके बाद भी माननीय नियमों की धज्जियां उड़ाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

वहीं लोगों का कहना है कि  वर्तमान मुखिया ने अपने कार्यकाल में विकास कार्य नहीं किए। अब चुनाव आते ही डांसर पर पैसा उड़ा रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga -Benipur Nagar Parishad News: बेनीपुर नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले का बड़ा खुलासा! जांच के आदेश से अधिकारियों में खलबली

दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद में सरकारी योजनाओं में करोड़ों की धांधली का आरोप लगा है। आर्थिक अपराध इकाई ने नगर विकास विभाग को जांच के आदेश दिए हैं, जिससे परिषद मBenipurNews,DarbhangaCorruption,BiharEOU

Darbhanga Crime News: दरभंगा में यामाहा मैनेजर की हत्या पर माले ने उठाई आवाज -एजेंसी में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं… आखिर क्यों स्टाफ...

Darbhanga Crime News: चंदनपट्टी में यामाहा मैनेजर मोहम्मद फैज की हत्या के बाद भाकपा (माले) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्पीडी ट्रायल और मुआवजे की म#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MurderProbe

पेट्रोल प्राइस न्यूज़: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ेंगे? मंत्री के बयान से उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता, जानिए वजह!

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के बयान से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार, भू-राजनीतिक तनाव और भारत की आयात निर्#PatnaNews,#FuelPriceHike,#PetrolDiesel

Darbhanga Crime News: दरभंगा में चौंकाने वाला मामला! बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचा पिता भी निकला नशेड़ी, तीनों सलाखों के पीछे, पढ़िए -नशे में...

दरभंगा के घनश्यामपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे बाप-बेटे समेत तीन लोग गिरफ्तार। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई#DarbhangaNews,#BiharSharabbandi,#CrimeNews