spot_img

लौंडा डांस में गईं जान…फिर?

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में ये कैसा लौंडा डांस। जहां, हरेंद्र दास के युवा पुत्र गुड्डू की हत्या हो गई। मामला,जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र का है जहां लौंडा डांस चल रहा था। कारण यह था कि यहां एक बच्चे के जन्म पर छठी का पार्टी हो रहा था। इसको लेकर (lost his life in launda dance) लौंडा नाच चल रहा था।

- Advertisement -

इसी दौरान पुलिस विभाग की सख्त आदेश के बाद भी हर्ष फायरिंग हुई। इस फायरिंग में युवक गुड्डू की गोली लगने से हत्या हो गई। इस मौत की सूचना जब रामगढ़वा पुलिस के पास पहुंची तो क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर…

- Advertisement -

- Advertisement -

भोज के साथ मनोरंजन के लिए चल रहा था डांस

जानकारी के अनुसार, चंपापुर गांव के रंजन राम के पुत्र का छठी था। मौके पर भोज और डांस स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए रखा गया था। इसी दौरान लौंडा डांस में डीजे के धुन पर युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:  Motihari Accident: मोतिहारी में मातम! शादी वाले घर में सड़क हादसे ने छीन ली दो भाइयों की जान, तीसरा गंभीर

गोली लगने के बाद मची भगदड़, फरार हो गए

इस फायरिंग से एक गोली पिस्तौल में फंस गई, जिस गोली को निकालने के दौरान वह फायर हो गई और जाकर गुड्डू के बांए कंधे में लगी। गोली लगने के बाद वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। स्थानीय लोग जख्मी गुड्डू को आनन-फानन में रक्सौल हॉस्पिटल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद रंजन राम अपने परिवार के साथ फरार हो गया।

देसी राइफल और खोखा घटना स्थल से बरामद

जानकारी के अनुसार, रामगढ़वा थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तत्काल पहुंचे। छानबीन शुरू कर दी। घटना में प्रयुक्त देसी राइफल व एक खोखा घटना स्थल से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया।

FIR के बाद तेज हुई तहकीकात

घटना में रामगढ़वा थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गुड्डू के पिता हरेंद्र दास ने रामगढ़वा थाना में आवेदन दे प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना में एक देशी राइफल व एक खोखा बरामद कर लिया गया है। जल्द ही घटना में दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: सिंहवाड़ा Arms Act पुलिस को बड़ी सफलता, मुजफ्फरपुर से दो अपराधगर्द गिरफ्तार, पढ़िए पुलिस ने कैसे दबोचा?

Arms Act: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।...

Bihar Politics: बिहार पॉलिटिक्स में महागठबंधन और एनडीए के ‘खेल’ पर सवाल… PK का बड़ा दावा, ‘नीतीश के नाम पर मिला वोट, CM बना...

बिहार पॉलिटिक्स: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से सियासी बयानबाजी तेज...

Bihar Politics: बिहार एमएलसी उपचुनाव, विधान परिषद की खाली सीट पर कब होगा मतदान? जानें पूरा कार्यक्रम और सियासी समीकरण

बिहार एमएलसी उपचुनाव: बिहार की सियासत में एक बार फिर चुनावी गहमा-गहमी बढ़ने वाली...

Bihar News: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत Census 2027, बिहार में 17 अप्रैल से स्व-गणना शुरू, जानिए स्व-गणना कब और कैसे होगी?

Census 2027: बिहार में देश की सबसे बड़ी 'स्व-गणना' प्रक्रिया की तैयारी तेज़ हो...